एक्सप्लोरर

विराट-रोहित को आगे भी ओपनिंग करते देखना चाहते हैं सुनील गावस्कर, बोले- यह फॉमूर्ला जारी रहना चाहिए

सुनील गावस्कर ने कहा, "मैं चाहता हूं कि यह ओपनिंग फॉमूर्ला जारी रहे. जिस तरह से उन्होंने एक-दूसरे के साथ साझेदारी की, वह शानदार थी. जब ऐसी चीजें होती हैं तो निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए चीजें आसान हो जाती हैं."

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आगे भी ओपनिंग करते देखना चाहते हैं. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उप कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने टीम को तेजी से शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े.

किंग कोहली ने इस मैच में 52 गेंदो में नाबाद 80 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले. इस सीरीज में कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला. टीम इंडिया ने पांचवें मुकाबले में इंग्लैंड को 36 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम की.

आपके मेन बैट्समैन को सबसे ज्यादा ओवर मिलने चाहिए- गावस्कर

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इंडिया की जीत के बाद एक इंटरव्यू में कहा, "आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को सीमित ओवरों के क्रिकेट में सबसे अधिक ओवरों तक बल्लेबाजी करनी चाहिए. इसलिए विराट कोहली के लिए शीर्ष पर बल्लेबाजी करना बहुत महत्वपूर्ण था. हो सकता है कि केएल राहुल की खराब फॉर्म के कारण कोहली ने ऐसा किया गया हो, लेकिन इससे हमें आगे बढ़ने के लिए एक शुरुआती संयोजन मिला है."

गावस्कर ने आगे कहा, "जब सचिन तेंदुलकर वनडे में निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्हें ओपनिंग करने के लिए भेजा गया, और इससे न केवल उनकी बल्लेबाजी में बल्कि पूरी टीम में एक बदलाव आया था. तो स्पष्ट रूप से, आपके सबसे अच्छे बल्लेबाज को जितने ओवर बल्लेबाजी करने को मिलेंगे वह सही है."

आईपीएल 2021 में भी ओपनिंग करेंगे विराट कोहली

गावस्कर ने कहा, "मैं चाहता हूं कि यह ओपनिंग फॉमूर्ला जारी रहे. जिस तरह से उन्होंने एक-दूसरे के साथ साझेदारी की, वह शानदार थी. जब ऐसी चीजें होती हैं तो निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए चीजें आसान हो जाती हैं."

भारत ने सीरीज के अंतिम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 224 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड को निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 188 रन पर रोक दिया. इंग्लैंड को हराकर सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह आईपीएल 2021 में भी बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे.

यह भी पढ़ें- 

India vs England: यहां जानें भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रम, मंगलवार को खेला जाएगा पहला मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget