एक्सप्लोरर

सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, 'अब आगे सोचने का समय, धोनी को खुद ले लेना चाहिए फैसला'

सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब धोनी का समय पूरा हो गया और टीम को उनसे आगे सोचना चाहिए.

भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के दूसरे मुकाबले को जीतकर कमाल कर दिया है. लेकिन एक बार फिर टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत फेल हुए और ये सवाल उठने लगे कि टीम इंडिया के दिग्गज एमएस धोनी को फिर से आज़माया जाना चाहिए. लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अब धोनी का समय पूरा हो गया और टीम को उनसे आगे सोचना चाहिए. सुनील गावस्कर ने ये भी कहा कि अगर रिषभ पंत नहीं चल रहे हैं तो फिर उसे संजू सैमसन की तरफ आगे देखना चाहिए. लेकिन धोनी के बारे में सोचना अब ठीक नहीं. गावसकर ने इंडिया टुडे ग्रुप से खास बातचीत में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 टीम में जगह पर कहा, ''नहीं अभी हमें धोनी से आगे सोचना पड़ेगा, अगर मैं टीम चुनूंगा तो उनकी जगह नहीं बनेगी. अगर टी20 विश्वकप के नज़रिये देखा जाए तो रिषभ पंत के बारे में सोचूंगा, अगर उससे भी आगे देखूं तो संजू सैमसन के बारे में सोचूंगा क्योंकि वो भी विकेटकीपिंग के साथ अच्छी बल्लेबाज़ी करते हैं.'' गावस्कर ने साफ शब्दों में कहा कि ''धोनी का समय पूरा हो गया है. धोनी के प्रति पूरा सम्मान दिखाते हुए मैं कहना चाहता हूं कि उन्हें बाहर किए जाने से पहले विदाई मिल जानी चाहिए.'' हालांकि इससे पहले टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा था कि भारतीय टीम के इस दिग्गज को पता है कि उन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को कब अलविदा कहना है. हालांकि विश्वकप के बाद से अब ये दूसरी सीरीज़ है जिसमें एमएस धोनी, भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. पहले उन्होंने वेस्टइंडीज़ दौरे पर खुद को टीम से बाहर रखा था. जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हें टीम में नहीं चुना गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को जमकर धोया, लेकिन बारिश ने बिगाड़ा खेल; रद्द हुआ पहला T20
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को जमकर धोया, लेकिन बारिश ने बिगाड़ा खेल; रद्द हुआ पहला T20
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, रोहित-विराट के खास क्लब में बनाई जगह
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, रोहित-विराट के खास क्लब में बनाई जगह
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
किसी ने बीच मैच तो किसी ने एक पोस्ट डालकर कहा अलविदा, 4 क्रिकेटर जिनके संन्यास ने पूरी दुनिया को चौंका दिया
किसी ने बीच मैच तो किसी ने एक पोस्ट डालकर कहा अलविदा, 4 क्रिकेटर जिनके संन्यास ने पूरी दुनिया को चौंका दिया

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
Fake Water Bottle Viral Video : UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Embed widget