एक्सप्लोरर

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर, बोले- अगर अहमदाबाद में जीत गए तो भी...

IND vs AUS: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का कहना है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड चुनने में चयनकर्ताओं ने कई गलतियां की हैं और उन्हें इसके लिए रिजाइन कर देना चाहिए.

Sunil Gavaskar on Austrlian Selectors: भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने यह तक कह दिया है कि अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम अहमदाबाद टेस्ट जीतकर चार मैचों की इस सीरीज को ड्रॉ भी कर लेती है तो भी ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर्स को रिजाइन कर देना चाहिए. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जैसी अहम सीरीज में अपनी स्क्वाड में तीन चोटिल खिलाड़ियों को शामिल करने को लेकर गावस्कर ने यह बात कही है.

'स्पोर्ट्सस्टार' के लिए एक कॉलम में सुनील गावस्कर ने लिखा है, 'पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं लेकिन वास्तव में टारगेट पर ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को होना चाहिए. उन्होंने कैसे उन तीन खिलाड़ियों को चुन लिया, जिनके बारे में वह जानते थे कि वे शुरुआती दो टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे. यह आधी सीरीज की बात थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनजमेंट के पास महज 13 में से 11 खिलाड़ी चुनने का विकल्प रह गया था.'

गावस्कर ने लिखा, 'इसके बाद वे (ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर्स) एक नए खिलाड़ी (मैथ्यू कुह्नेमन) को टीम में लेकर आए, जबकि उनके पास पहले से ही उनके (कुह्नेमन) जैसा एक गेंदबाज मौजूद था. अगर वह जानते थे कि उनकी टीम में पहले से मौजूद एक स्पिनर इतना परफेक्ट नहीं है तो उसे शुरुआत में स्क्वाड में चुना ही क्यों गया था. इसका मतलब यह है कि टीम प्रबंधन को 12 में से 11 खिलाड़ी चुनने पड़ रहे थे. यह वाकई शर्मनाक है. अगर ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं में थोड़ा सा भी जिम्मेदारियों का सेंस है तो उन्हें फौरन रिजाइन कर देना चाहिए, भले ही ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद टेस्ट जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबर कर दे.'

ऑस्ट्रेलियाई चयनर्ताओं की चूक
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए मिचेल स्टार्क, कैमरून ग्रीन और जोश हेजलवुड उपलब्ध नहीं हो सके थे. यह तीनों खिलाड़ी अपनी-अपनी चोटों से पूरी तरह उबर नहीं पाए थे. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम ने एश्टन एगर और मिचेल स्वेप्सन जैसे स्पिनर्स के टीम में होने के बावजूद मैथ्यू कुह्नेमन को बीच सीरीज में स्क्वाड में शामिल किया था.

यह भी पढ़ें...

WPL 2023: वीमेंस प्रीमियर लीग में बहुत छोटी रखी गई है बाउंड्री, जानें कितनी है दूरी और क्यों लिया गया यह फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget