एक्सप्लोरर

T20 WC 2022: 'आप IPL खेलते हैं तब वर्कलोड क्यों नहीं होता?', भारतीय खिलाड़ियों पर बरसे सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar: टीम इंडिया में इस पूरे साल कई खिलाड़ियों को बारी-बारी से वर्कलोड के कारण द्विपक्षीय सीरीजों में आराम दिया गया. इसे लेकर सुनील गावस्कर ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.

Sunil Gavaskar on Indian Players: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) से टीम इंडिया (Team India) के बाहर होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की आलोचनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब टीम इंडिया के वर्कलोड मैनजमेंट को लेकर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने कहा है कि हर बार टीम इंडिया के लिए खेलते वक्त वर्कलोड-वर्कलोड की बातें होती हैं, IPL के दौरान यह वर्कलोड क्यों नहीं होता.

एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा, 'टीम में बदलाव होंगे. जब आप वर्ल्ड कप में जीत नहीं सकते तो बदलाव तो होंगे. अभी हमने देखा कि न्यूजीलैंड के लिए जो टीम जा रही है उसमें कुछ बदलाव हुए हैं. ये जो वर्कलोड- वर्कलोड की बातें चलती हैं, कीर्ति और मदन ने सही कहा कि वर्कलोड सिर्फ भारत के लिए खेलने के दौरान क्यों होता है?' बता दें कि टीम इंडिया में इस पूरे साल कई खिलाड़ियों को बारी-बारी से वर्कलोड के कारण द्विपक्षीय सीरीजों में आराम दिया गया. सुनील गावस्कर ने इसी को लेकर यह बात कही है.

'IPL में थकान क्यों नहीं होती?'

गावस्कर ने कहा, 'आप IPL खेलते हैं. पूरे सीजन खेलते हैं. वहां आप ट्रेवलिंग करते हैं. सिर्फ पिछला IPL चार सेंटर में हुआ था. बाकी सब जगह आप इधर-उधर दौड़ते रहते हैं. वहां पर आपको थकान नहीं होती? वहां वर्कलोड नहीं होता? सिर्फ जब भारत के लिए खेलना होता है और वो भी तब जब आप नॉन ग्लैमरस देश में जाते हैं, तब आपका वर्कलोड बनता है. ये बात गलत है.'

'लाड-प्यार कम करना होगा'

गावस्कर ने यह भी कहा कि हमें भारतीय खिलाड़ियों का लाड प्यार थोड़ा कम करना पड़ेगा. BCCI को उन्हें सख्त संदेश देने की जरूरत है. गावस्कर कहते हैं, 'वर्कलोड और फिटनेस साथ-साथ नहीं हो सकते. अगर आप फिट हैं तो वर्कलोड का सवाल कहां आया? हम जो थोड़ा लाड़ करते हैं वो कम करना होगा. हम आपको टीम में ले रहे हैं. काफी रिटेनर फीस भी दे रहे हैं. अगर आप वर्कलोड की वजह से नहीं खेल रहे हैं तो रिटेनर फीस भी मत निकालिए.'

यह भी पढ़ें...

T20 WC 2022: 'बिलियन डॉलर इंडस्ट्री वाली टीम पीछे रह गई और हम आगे निकल गए' PCB चीफ ने टीम इंडिया पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget