एक्सप्लोरर

Sunil Gavaskar Dance: लौट आया सुनील गावस्कर का बचपन, भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर बच्चों की तरह मचाई उछाल-कूद

Sunil Gavaskar Dancing: दुबई में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर को किसी बच्चे की तरह कूदते देखा गया. उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Sunil Gavaskar Dance Video: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता है. यह इतिहास में कुल तीसरी बार है जब टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जश्न मनाने (Sunil Gavaskar Celebration) का तरीका वायरल हो रहा है. टीम इंडिया की जीत के बाद उन्हें दुबई के मैदान में उछलते और कूदते देखा गया.

मुकाबले में भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह कमेंट्री कर रहे थे. सुनील गावस्कर के सेलिब्रेशन अंदाज को देखते हुए उन्होंने कहा, "हमें आज उन्हें नहीं रोकना चाहिए, क्योंकि यह बहुत शानदार क्षण है. वो एक दिग्गज हैं और ये हमारा सम्मान हैं. उनकी वजह से ही तो हमने खेलना शुरू किया था. उन्होंने ट्रॉफियां जीतीं, उन्हीं से प्रेरणा लेकर हमने खेलना शुरू किया. हम खुशकिस्मत थे कि हमारे हाथों में भी ट्रॉफी आई और आज सुनील गावस्कर भी उसी पल को दोबारा जी रहे हैं."

ICC टूर्नामेंट्स में भारत का गजब प्रदर्शन

भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में ICC टूर्नामेंट्स में गजब का प्रदर्शन किया है. आईसीसी टूर्नामेंट्स में खेले गए पिछले 23 में से भारतीय टीम ने 22 मैच जीते हैं. टीम इंडिया की एकमात्र हार 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी.

भारत ने अजेय रहते हुए जीती चैंपियंस ट्रॉफी

भारत की चैंपियंस ट्रॉफी की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही. ग्रुप स्टेज में उसने पहले बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, फिर पाकिस्तान को भी इसी अंतर से चित्त किया था. वहीं न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में भारत ने 44 रनों से मात दी. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की कमजोर गेंदबाजी लाइन-अप का भरपूर फायदा उठाते हुए 4 विकेट से जीत प्राप्त की थी. अब फाइनल में टीम इंडिया ने कीवियों को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता.

यह भी पढ़ें:

ICC ने किया चैंपियंस ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ टीम का एलान, भारत के पांच खिलाड़ी तो पाकिस्तान हुआ शर्मसार

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget