एक्सप्लोरर

Stumps India vs Australia, 2nd Test Day 2: विराट-रहाणे की शानदार पारियों से मैच में टीम इंडिया की वापसी

India vs Australia: कप्तान विराट कोहली और अजिंक्ये रहाणे के बीच हुई साझेदारी की मदद से भारत ने दूसरे दिन की समाप्ती पर 172/3 बना लिए हैं.

कप्तान विराट कोहली के शानदार अर्धशतक और अजिंक्यी रहाणे की जिम्मेदारी भरी पारी से भारत ने पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में वापसी कर ली है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 172/3 रन बना लिए हैं. इससे पहले आज सुबह मेज़बान टीम 326 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई थी. भारत, ऑसीज़ के पहली पारी के स्कोर से अब भी 154 रन पीछे है.

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले 326 रन बनाए. जिसके जवाब में पहली पारी खेलने उतरे भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और उनके दोनों ओपनर्स मुरली विजय और केएल राहुल सस्ते में आउट हो गए. विजय तो खाता खोलने में भी नाकामयाब रहे. जबकि राहुल 2 रन बनाकर चलते बने. 8 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी.

लेकिन तभी कप्तान विराट कोहली ने भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी को संभाला और 74 रनों की साझेदारी कर मुश्किल से निकाला. कप्तान विराट कोहली की बेहतरीन पारी की मदद से भारतीय टीम आगे बढ़ ही रही थी कि तभी 82 के स्कोर पर पुजारा स्टार्क की लेग साइड की गेंद को खेलने की कोशिश में विकेटकीपर टिम पेन को कैच थमा बैठे. उन्होंने 103 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली.

तीसरा विकेट गिरने के बाद लगने लगा था कि अब दिन के आखिरी सेशन में भारत की राह मुश्किल हो जाएगी. आज टीम के उप-कप्तान अजिंक्ये रहाणे अलग ही सोच के साथ मैदान पर उतरे. उन्होंने आते ही अपने आक्रामक तेवर से ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुश्किल में डाल दिया. उनके साथ-साथ विराट कोहली भी बेहतरीन तरीके से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों का सामना कर रहे थे.

पहले उन्होंने टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया. वहीं इसके बाद उन्होंने अपना 20वां टेस्ट अर्धशतक भी पूरा कर लिया. विराट के बाद रहाणे ने भी दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले अपना अर्धशतक पूरा किया.

उन्होंने अपनी 103 गेंदों की पारी में 6 चौके और एक छक्के के साथ 51 रन बनाए हैं. वहीं कप्तान विराट कोहली ने 9 चौके के साथ शानदार 82 रनों की पारी खेली. दिन का खेल खत्म होने तक दोनों के बीच शानदार 90 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के विशाल स्कोर के जवाब में भी अब भी मैच में बनी हुई है. भारत अब ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 154 रन पीछे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

94 मैच और अक्टूबर से अप्रैल की विंडो, ललित मोदी ने IPL को लेकर दिया बड़ा सुझाव
94 मैच और अक्टूबर से अप्रैल की विंडो, ललित मोदी ने IPL को लेकर दिया बड़ा सुझाव
ऋषभ पंत तीसरे मैच से बाहर, फिटनेस टेस्ट में हुए फेल; मिलेगा एक और मौका!
ऋषभ पंत तीसरे मैच से बाहर, फिटनेस टेस्ट में हुए फेल; मिलेगा एक और मौका!
IPL रिटेंशन की डेडलाइन में हुआ बदलाव, ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर भी आया अपडेट
IPL रिटेंशन की डेडलाइन में हुआ बदलाव, ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर भी आया अपडेट
'भारतीय टीम मैनेजमेंट मुझे...', 55 गेंद में शतक ठोकने के बाद सरफराज खान ने दिया बड़ा बयान
'भारतीय टीम मैनेजमेंट मुझे...', 55 गेंद में शतक ठोकने के बाद सरफराज खान ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget