एक्सप्लोरर

मीडिया पर बरसे अश्विन, कहा- तंज कसना बंद कर दीजिए

मीडिया पर बरसे अश्विन, कहा- तंज कसना बंद कर दीजिए

मीडिया पर बरसे अश्विन, कहा- तंज कसना बंद कर दीजिए

विशाखापट्टनम: रविचंद्रन अश्विन ने मीडिया से कहा कि वे धीमी और स्पिनरों के मुफीद भारतीय पिचों की आलोचना करना बंद कर दें क्योंकि वह बार-बार दोहराये जाने वाले इस तरह के सवालों का जवाब देते देते थक गए हैं.


दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत के पहली पारी में 455 रन के स्कोर के जवाब में इंग्लैंड की टीम घरेलू स्पिनरों के दबदबा बनाने से 103 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही है.


अश्विन से जब पिच के बारे में उनके आकलन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि हमपर इस तरह के तंज क्यों कसे जाते हैं. ईमानदारी से कहूं तो यह एक ताने की तरह दिखता है कि आप भारतीय विकेटों को इस तरह देखते हो. ऐसा सचमुच लगता है. आप लोग पूरे दिन मैच देखते हो और पिच का आकलन आप हमसे बेहतर तरीके से कर सकते हो. ’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो एक दिन प्रेस कांफ्रेंस में आकर इस तरह पिच के बारे में सवालों का जवाब नहीं देना चाहूंगा. ’’ अश्विन ने जो रूट (53) के अहम विकेट सहित दो विकेट झटके. उन्होंने पिच के बारे में कहा कि यह उनकी पसंद के अनुरूप थी.


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पिच पर गेंदबाजी करने में मजा आया. विकेट कुछ समय बाद खराब हो सकता है. इस पर बल्लेबाजी करना और ज्यादा मुश्किल हो जायेगा. ’’ 


अश्विन ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली. वह 2016 में दो टेस्ट शतक जड़ चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं बल्लेबाजी का भी लुत्फ उठा रहा हूं. मैं और अधिक सकारात्मक होने की कोशिश करता हूं. मैंने पिछले चार से पांच महीनों में काफी योगदान किया है. कुछ आक्रमण ऐसे होते हैं जहां आप बल्लेबाजी करने में आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करते हो. ’’ 


अश्विन ने 2012 दौरे के बारे में बताया जिसमें उन्होंने चार मैचों में 60.75 के औसत से रन बनाये थे. उन्होंने कहा, ‘‘जब से इंग्लैंड की टीम ने पिछली बार यहां का दौरा किया था, तब से मैं इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं. जब भी मैं उनके खिलाफ खेलता हूं तो यह मनोवैज्ञानिक लाभ होता है. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget