एक्सप्लोरर

Steve Smith 100th Tests: अपने 100वें टेस्ट में स्टीव स्मिथ रचेंगे इतिहास, ब्रैडमैन के बाद अब तक सबसे बेहतर रिकॉर्ड

Steve Smith: हेडिंग्ले के मैदान पर जब स्टीव स्मिथ 6 जुलाई को खेलने उतरेंगे तो यह उनके करियर का 100वां टेस्ट मैच होगा. ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह 15वें खिलाड़ी हैं.

Steve Smith 100th Tests, England vs Australia: वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में टेस्ट फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार स्टीव स्मिथ अपने करियर में एक और बड़ा मुकाम हेडिंग्ले टेस्ट मैच में हासिल करेंगे. बतौर लेग स्पिनर के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले स्मिथ की गिनती दुनिया के महान बल्लेबाजों में की जाती है. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 15वें जबकि वर्ल्ड के 75वें खिलाड़ी बनेंगे. स्मिथ का टेस्ट रिकॉर्ड महान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन के बाद सबसे बेहतरीन देखने को मिलता है.

अपने 100वें टेस्ट मैच को लेकर स्टीव स्मिथ ने बयान देते हुए कहा कि मेरे पास वह खेल था जिससे मैं इस मुकाम को हासिल कर सकूं. अभी तक की मेरी जर्नी काफी शानदार रही है. मैने अपने खेल के हर पहलू का लुत्फ उठाया है. मैं अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए काफी उत्सुक हूं.

100 टेस्ट से पहले 9000 रन पूरे करने वाले एकलौते खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ ने अब तक अपने 14 साल के क्रिकेट करियर के दौरान कई चीजों को हासिल किया है. वह टेस्ट क्रिकेट में 100 मैचों से पहले 9000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले अब तक एकलौते खिलाड़ी हैं. स्मिथ का 99 टेस्ट मैचों का बाद औसत 59.56 का है जो इतने टेस्ट मैच खेलने वाले बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले कहीं ज्यादा है.

डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरा सबसे बेहतर औसत

टेस्ट क्रिकेट में 5000 से अधिक रन बनाने वाले 106 बल्लेबाजों में औसत के मामले में स्टीव स्मिथ नंबर 2 पर हैं. अपने शुरुआती 5 टेस्ट मैचों में बतौर गेंदबाज खेलने वाले स्मिथ के यदि यह टेस्ट करियर से हटा दिए जाएं तो उनका औसत 61.49 का पहुंच जाता है.

घर के साथ विदेशी दौरों पर भी औसत के मामले में सबसे बेहतरीन

किसी भी बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में असली इम्तिहान विदेशी दौरों पर होता है. स्टीव स्मिथ इस मामले में 50 से अधिक पारियों में बल्लेबाजी करने के बाद पहले स्थान पर हैं. स्मिथ उन 12 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनका घर के साथ विदेशी जमीन पर भी औसत 50 से अधिक का देखने को मिला है. स्मिथ का करियर औसत 59.56 का वहीं घर पर औसत 64.51 का जबकि विदेशी जमीन पर औसत 55.69 का है.

पहली पारी में औसत के मामले में दूसरे नंबर पर

स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में पहली पारी में बल्लेबाजी करने के मामले में डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे स्थान पर हैं. स्मिथ का पहली पारी का औसत स्कोर 87.25 का है. कम से कम 20 पारियों में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों में ब्रैडमैन का मैच की 22 पहली पारियों में औसत 113.67 का था.

यह भी पढ़ें...

Ajit Agarkar: हार्दिक पांड्या से लेकर वर्ल्ड कप टीम चयन, नए चीफ सेलेक्टर अगरकर के इन 5 फैसलों पर रहेगी सभी की नजरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget