एक्सप्लोरर

AUS vs SL 1st Test: रन आउट होने के बाद गुस्से में नजर आए स्टीव स्मिथ, इस खिलाड़ी पर निकाली भड़ास

Sri Lanka vs Australia: श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बैटिंग करते हुए मेजबान टीम ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 212 रन बनाए.

Sri Lanka vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को शुरू हुआ. श्रीलंका (Sri Lanka) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बैटिंग करते हुए मेजबान टीम ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 212 रन बनाए. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (Australia) की पहली पारी के दौरान स्टीम स्मिथ 6 रन बनाकर निरोशन डिकवेला के थ्रो पर रन आउट हो गए.

हाफ क्रीज पर पहुंच गए स्मिथ
मामला ऑस्ट्रेलिया (Australia) की पहली पारी के 20वें ओवर का है. राइट हैंड ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस की गेंद को स्मिथ (Steve Smith) मिस कर गए, गेंद पैड पर लगकर ऑफ साइड की ओर चली गई. स्मिथ ने 1 रन चुराने का प्रयास किया. नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद ख्वाजा (Usman Khawaja) भी रन के लिए भागे. लेकिन कुछ कदम बढ़ाने के बाद ख्वाजा ने रन लेने से मना कर दिया. स्मिथ तब तक आधी क्रीज पार कर चुके थे और वह वापस अपनी क्रीज तक नहीं पहुंच पाए. 

सोशल मीडिया पर रिएक्शन वायरल
निरोशन डिकवेला के शानदार थ्रो पर स्मिथ (Steve Smith) रन आउट हो गए. इसके बाद वह काफी गुस्से में नजर आए. उन्होंने ख्वाजा (Usman Khawaja) की तरफ हाथ उठाकर यह जानने का प्रयास किया कि वापस क्यूं भेजा. अब सोशल मीडिया पर स्टीव स्मिथ का यह रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

मैच का हाल
श्रीलंका (Sri Lanka) ने टॉस जीतकर पहली पारी में 212 रन बनाए. मेजबान टीम की ओर से पथुम निसानका ने 23, कप्तान करुणारत्ने ने 28, एंजेलो मैथ्यूज ने 39, निरोशन डिकवेला ने 58 और रमेश मेंडिस ने 22 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के ओर से स्पिनर नाथन लियोन ने 5, मिचेल स्टॉर्क, पैट कमिंस ने 1-1 और मिशेल स्वेपसन ने 3 विकेट अपने नाम किए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने 3 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए थे.

ये भी पढ़ें...

KL Rahul Fitness Update: जर्मनी में सर्जरी के बाद केएल राहुल ने फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, गर्लफ्रेंड अथिया भी दिखीं साथ

IND vs ENG 5th Test: कोविड-19 रिपोर्ट में अभी भी पॉजिटिव आ रहे हैं रोहित शर्मा, आज फिर होगा टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget