एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: कोविड-19 रिपोर्ट में अभी भी पॉजिटिव आ रहे हैं रोहित शर्मा, आज फिर होगा टेस्ट

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में एक जुलाई से टेस्ट मैच खेला जाना है लेकिन अब तक टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना से रिकवर नहीं हो पाए हैं.

Rohit Sharma Covid-19 Update: बुधवार 29 जून को हुए कोविड-19 टेस्ट (Covid19 Test) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बार फिर पॉजिटिव आए हैं. इस रिपोर्ट ने उनके भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच एक जुलाई को शुरू होने वाले टेस्ट में खेलने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. हालांकि गुरुवार यानी आज एक बार फिर उनका कोविड टेस्ट किया जाएगा, अगर यहां भी वह पॉजिटिव रहते हैं तो वह निश्चित तौर पर एजबेस्टन टेस्ट में दिखाई नहीं देंगे.

क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि बुधवार की सुबह रोहित का कोविड-19 टेस्ट किया गया था. इसमें पॉजिटिव आने के बाद बुधवार रात को भी उनका कोविड-19 टेस्ट किया गया, हालांकि बुधवार रात को हुए टेस्ट के नतीजे क्या रहे, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है. क्रिकइंफो की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि गुरुवार सुबह भी रोहित का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा.

इससे पहले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ यह बयान दे चुके हैं कि रोहित शर्मा अभी एजबेस्टन टेस्ट से बाहर नहीं हुए हैं. बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया, 'हमारी मेडिकल टीम रोहित की मॉनिटरिंग कर रही है. अभी तक वह टेस्ट से बाहर नहीं हुए हैं. निश्चित तौर पर उन्हें इस टेस्ट का हिस्सा बनने के लिए कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट की जरूरत होगी. हमारे पास अभी भी 36 घंटे हैं.'

रोहित गैरमौजूद रहे तो कौन करेगा कप्तानी?
अभी तक BCCI की ओर से यह अपडेट नहीं दी गई है कि अगर रोहित गैरमौजूद रहते हैं तो टीम इंडिया कि कप्तानी कौन करेगा. लेकिन यह माना जा रहा है कि मार्च में हुई श्रीलंका टेस्ट सीरीज में उप कप्तान रहने वाले जसप्रीत बुमराह को यहां कप्तान बनाया जा सकता है. वैसे भारत के पास ऋषभ पंत, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली जैसे विकल्प भी हैं लेकिन क्रिकेट के जानकार यहां बुमराह को ही रेस में आगे बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें..

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget