एक्सप्लोरर

'पांचवें एशेज टेस्ट के बाद संन्यास लेंगे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर...', पूर्व कप्तान ने किया यह दावा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को लेकर बड़ा दावा किया है.

Michael Vaughan on David Warner And Steve Smith: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल यानी गुरुवार (27 जुलाई) से 2023 एशेज सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट खेला जाएगा. इस मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को लेकर बड़ा दावा किया है. 

माइकल वॉन का कहना है कि ऐसी अफवाह है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पांचवें एशेज टेस्ट के बाद संन्यास ले लेंगे. बता दें कि एशेज सीरीज में अब तक ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है. 

माइकल वॉन ने कहा कि जब मैच में बारिश होती है और पत्रकार बोर हो जाते हैं तो हमेशा आप कुछ लोगों से बातें करने लग जाते हैं. अटकलें लग रही हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह जानकारी कहां से मिली है. अगर वॉर्नर ओवल टेस्ट खेलते हैं तो शायद यह उनके करियर का आखिरी टेस्ट होगा. स्मिथ को लेकर भी अफवाह है. ओवल टेस्ट स्मिथ का आखिरी टेस्ट होगा. 

वॉन ने आगे कहा कि हो सकता है कि मैनचेस्टर टेस्ट में बारिश की वजह से ऐसी बातें हो रही हों. लेकिन प्रेस बॉक्स में चर्चा थी कि कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का ओवल टेस्ट उनके करियर का आखिरी मैच होगा. 

वॉर्नर कर चुके हैं रिटायरमेंट का प्लान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेविड वॉर्नर पहले ही रिटायरमेंट का प्लान बना चुके हैं. वह 2024 में टेस्ट से संन्यास लेंगे. इस एशेज़ सीरीज में वॉर्नर के प्रदर्शन की बात करें तो उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया है. वहीं तीन पारियों में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं क्रॉस कर पाए हैं. 

2023 एशेज सीरीज में स्टीव स्मिथ के प्रदर्शन की बात करें तो उनके बल्ले से एक शतक ज़रूर देखने को मिला था, लेकिन उसके बाद से उनका बल्ला खामोश है. वह चार पारियों में 20 का आंकड़ा भी नहीं क्रॉस कर पाए हैं. अपने 100वें टेस्ट में भी स्मिथ कुछ कमाल नहीं कर सके थे. 

ये भी पढ़ें-

MLC 2023: क्या प्लेऑफ में पहुंच पाएगी कॉयरन पोलार्ड की एमआई न्यूयॉर्क? जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
IND VS ENG: आज का मैच कितने बजे खेला जाएगा? जानिए फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड का महामुकाबला ?
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget