एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में श्रीलंकाई कोच ने दिए थे कोड सिग्नल, जीत के बाद ऐसे दी सफाई

Sri lanka vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान श्रीलंका के कोच ड्रेसिंग रूम से अपने कप्तान को कोड संदेश देते दिखाई दे रहे थे.

BAN vs SL: यूएई में चल रहे एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में गुरुवार को बांग्लादेश-श्रीलंका (BAN vs SL) मैच के दौरान कई बार श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम से कप्तान दासुन शनाका को कुछ कोड सिग्नल (Code Signal) दिए गए. यह कोड सिग्नल खुद श्रीलंका के कोच क्रिस सिल्वरवुड दे रहे थे. मैच के दौरान बांग्लादेशी फैंस श्रीलंका के कोच के इन कोड सिग्नल को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर भड़क भी रहे थे. कोई कह रहा था कि अगर कोच को ही सारे फैसले लेने हैं तो वह खुद मैदान पर क्यों नहीं चले जाते तो कोई यह कहा था कि अगर यही सब करना है तो कप्तान का मतलब क्या होता है? सोशल मीडिया पर चल रही इस बहस के बीच जब श्रीलंका यह मैच जीत गई तो कोच सिल्वरवुड ने इस मामले में सफाई पेश की.

सिल्वरवुड ने कहा, 'वह अपनी टीम और कप्तान की मदद करना चाहते थे. इसमें कुछ गलत भी नहीं है. यह कप्तान को हमारे सुझाव होते हैं, जिन्हें मानने या नहीं मानना कप्तान की इच्छा पर निर्भर होता है. इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है. हमारा सिग्नल देने का मतलब था कि उस समय विरोधी टीम के बल्लेबाज के सामने सही गेंदबाज कौनसा होगा.' कोच सिल्वरवुड ने यह भी बताया कि कई कोच ऐसा करते हैं और इसका मतलब केवल कप्तान को सुझाव देना होता है ना कि उसे यह बताना कि कप्तानी कैसे करनी है.

बांग्ला बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के दौरान सामने आए थे कोड सिग्नल
श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाना शुरू किए थे. विकेट गिरने के बावजूद बांग्ला बल्लेबाजों का आक्रामक रवैया बरकरार था. इसी दौरान श्रीलंकाई कोच ड्रेसिंग रूम से कोड सिग्नल दिखाते हुए नजर आए थे. हालांकि इन सिग्नल्स के बावजूद लंकाई टीम की ज्यादा मदद नहीं हो सकी थी. बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ 183 रन जड़ डाले थे. हालांकि यहां बांग्लादेश की गेंदबाजी भी खराब रही थी और श्रीलंका ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था.

यह भी पढ़ें...

Watch: रोहित शर्मा को देख जतिन सप्रू ने पलट दी बात, हिटमैन ने कुछ यूं दिया मजेदार जवाब 

US Open 2022: सेरेना ने फेयरवेल मैच का इंतजार बढ़ाया, वर्ल्ड नंबर-2 को हराकर तीसरे राउंड में पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget