एक्सप्लोरर

INDvSA दूसरे टेस्ट में फिर से टॉस हारी टीम इंडिया, टीम में 3 बड़े बदलाव

पहले मैच में मिली पराजय के बाद दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम एक बार फिर से टॉस हार गई है. दूसरे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: पहले मैच में मिली पराजय के बाद दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम एक बार फिर से टॉस हार गई है. दूसरे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है. सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी टीम में तीन-तीन बड़े बदलाव किए हैं. पिछले मुकाबले में भारत के लिए सबसे अधिक 6 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन और रिद्धीमन साहा को टीम से बाहर रखा गया है.

भुवनेश्वर के स्थान पर इशांत शर्मा, शिखर के स्थान पर केएल राहुल और रिद्धीमन साहा के स्थान पर पार्थिव पटेल को टीम के साथ जोड़ा गया है. रिद्धीमन साहा को हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से जबकि विदेशों में बेहतरीन रिकॉर्ड रखने वाले अजिंक्ये रहाणे एक बार फिर टीम से बाहर हैं. 

INDvSA दूसरे टेस्ट में फिर से टॉस हारी टीम इंडिया, टीम में 3 बड़े बदलाव

चोट की वजह से बाहर हुए डेल स्टेन के स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आज अपने युवा ऑल-राउंडर ल्युइंगिसन एनगिडी को टीम के साथ जोड़ा है. एनगिडी अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी टीम में और कोई बदलाव नहीं है.

पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 72 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. जिसे भारतीय टीम इस मैच के बाद बराबरी पर खत्म करना चाहेगी.

पिछले मैच में नजर डाली जाए, तो भारत के तेज गेंदबाजों ने अपनी भूमिका बखूभी निभाई थी, लेकिन उसके बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए थे. इस मैच में भी भारत को मेजबान टीम के गेंदबाजों से सावधान रहना होगा.

भारतीय टीम पिछले मुकाबले में अपनी खराब बल्लेबाज़ी की वजह से मैच में पिछड़ गई थी. पहली पारी में दक्षिण अफ्रीकी टीम को 286 रनों के स्कोर पर ऑल-आउट करने के बाद पांड्या और भुवनेश्वर को छोड़ कोई भी बल्लेबाज़ी अपना रोल प्ले नहीं कर सका. ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक सभी बल्लेबाज़ फ्लॉप साबित हुए. ऐसा ही हाल दूसरी पारी में भी देखने को मिला. जहां पर टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने मैच बना दिया. लेकिन बल्लेबाज़ एक बार फिर से मेज़बान टीम के आगे नतमस्तक हो गए. इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ों को जिम्मेदारी उठाते हुए खराब शॉट खेलने से बचना होगा.

पिछले मैच में ओपनिंग की असफलता को ध्यान में रखते हुए विराट कोहली ने आज मुकाबले में बदलाव की हुई टीम के साथ उतर रहे हैं. शिखर धवन के स्थान पर आज केएल राहुल को मौका दिया गया है. जिनका बल्ले से प्रदर्शन शानदार रहा है.

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या जैसे तेज गेंदबाज से पिछले मैच में किए गए प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी. इस बार अनुभव की ज़रूरत को देखते हुए इशांत शर्मा को मौका दिया गया है.

टीम:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, पार्थिव पटेल, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल.

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अब्राहम डिविलियर्स, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, मोर्ने मोर्केल, वार्नोन फिलेंडर, कगीसो रबादा, लुंगी नगीदी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'77 गेंदों में ठोके 205 रन...', 22 छक्के और 17 चौके, 140 किलो वजन वाले बल्लेबाज का टी20 में दोहरा शतक
'77 गेंदों में ठोके 205 रन...', 22 छक्के और 17 चौके, 140 किलो वजन वाले बल्लेबाज का टी20 में दोहरा शतक
सूर्यकुमार यादव को T20 कप्तानी से हटाने के खिलाफ पूर्व सेलेक्टर, कहा- 'उन्होंने वर्ल्ड कप जिताया है तो...'
सूर्यकुमार यादव को T20 कप्तानी से हटाने के खिलाफ पूर्व सेलेक्टर, कहा- 'उन्होंने वर्ल्ड कप जिताया है तो...'
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
'विराट कोहली वो जिंदगी नहीं चाहते, जैसी वो भारत में जीते हैं...' उनके साथ खेल चुके खिलाड़ी का बयान वायरल, जानिए क्या कुछ कहा
'विराट कोहली वो जिंदगी नहीं चाहते, जैसी वो भारत में जीते हैं...' उनके साथ खेल चुके खिलाड़ी का बयान वायरल

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर, ऐसे हैं अजय सिंह बिष्ट
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
HJTIHH BO Day 1 Prediction: 'है जवानी तो इश्क होना है' क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
'है जवानी तो इश्क होना है' क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
Maharashtra News: पाकिस्तान से आए मैसेज, डिलीट हुई चैट्स, महाराष्ट्र ATS ने जब्त किए कई मोबाइल फोन
पाकिस्तान से आए मैसेज, डिलीट हुई चैट्स, महाराष्ट्र ATS ने जब्त किए कई मोबाइल फोन
Black Hole: ब्लैक होल के नजदीक चला जाए सूरज तो क्या होगा, जानें पृथ्वी पर कैसा पड़ेगा असर?
ब्लैक होल के नजदीक चला जाए सूरज तो क्या होगा, जानें पृथ्वी पर कैसा पड़ेगा असर?
सिर्फ डिजाइन देखकर Smartwatch लेना पड़ सकता है भारी, खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान
सिर्फ डिजाइन देखकर Smartwatch लेना पड़ सकता है भारी, खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान
UP Recruitment 2026: यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई
यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई
Embed widget