एक्सप्लोरर

SA vs IND T20: रैना ने बहाया पसीना,कुलदीप के खेलने पर संशय के बादल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 5-1 से धमाकेदार रिकॉर्डतोड़ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अब टी 20 के लिए तैयार है. तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में खेला जाएगा. मुकाबले में सबकी नजर एक साल बाद टीम में वापसी करने जा रहे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना पर होगी.

BY KUNTAL CHAKRABORTY

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 5-1 से धमाकेदार रिकॉर्डतोड़ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया अब टी 20 के लिए तैयार है. तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में खेला जाएगा. मुकाबले में सबकी नजर एक साल बाद टीम में वापसी करने जा रहे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना पर होगी.

रैना 2015 के बाद वनडे मैच नहीं खेले हैं और वह आखिरी बार एक साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले थे. रैना ने तब तीन मैचों में एक अर्द्धशतक की मदद से 104 रन बनाए थे. रैना को इसके बाद गुजरात लॉयन्स की तरफ से आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम में नहीं चुना गया. बाद में पता चला कि वह अनिवार्य यो-यो टेस्ट पास नहीं कर पाए थे और इसलिए उनका चयन नहीं किया गया. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में यह टेस्ट पास किया.

टीम में वापसी करने के बाद रैना ने शनिवार को ऑप्शनल ट्रैनिंग सेशन में जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया. इससे पहले उन्होंने आखिरी वनडे से पहले भी लगभग 2 घंटे बल्लेबाजी का अभ्यास किया. इस बात से पता चलता है कि रैना का प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय है.

हालाकि अभी भी रैना को अपनी कमजोरियों पर काम करना बाकी है और प्रैक्टिस सेशन में यही देखने को मिला. वाह क्रिकेट संवाददाता कुंतल चक्रवर्ती ने बताया कि सेशन के दौरान रैना जितना बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहे थे उतना ही ध्यान बल्लेबाजी कोच सांजय बांगड़ रैना पर दे रहे थे. बल्लेबाजी प्रैक्टिस के बाद बांगड़ ने रैना को उनकी पुरानी बल्लेबाजी दिखाई और बताया कि शॉर्ट गेंद पर कैसे बल्लेबाजी कर सकते हैं. रैना के लिए शॉर्ट पिच गेंद हमेशा से परेशानी का सबब रही है.

रैना के अलावा ऑप्शनल सेशन में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी,के एल राहुल,जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर कुमार ने भी पसीना बहाया. प्रैक्टिस सेशन के दौरान अक्षर पटेल भी गेंदबाजी करते दिखे. खबरें आ रही हैं कि कुलदीप यादव पूरी तरह फिट नहीं है और अगर वो कल मैच से पहले फिट नहीं होते हैं तो अक्षर उनकी जगह टीम में ले सकते हैं.

   


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: पावरप्ले में बिखरी टीम इंडिया, 19 गेंदों के भीतर गंवाए 5 विकेट, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
पावरप्ले में बिखरी टीम इंडिया, 19 गेंदों के भीतर गंवाए 5 विकेट, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
IND vs ENG T20: अय्यर-गंभीर पर भड़के पूर्व क्रिकेटर? शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भेजने पर दिखे नाखुश
अय्यर-गंभीर पर भड़के पूर्व क्रिकेटर? शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भेजने पर दिखे नाखुश
PCB ने फातिमा सना को कप्तानी से हटाया, इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' लीग के लिए अब होंगी रवाना
PCB ने फातिमा सना को कप्तानी से हटाया, इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' लीग के लिए अब होंगी रवाना
Sourav Ganguly Birthday: 65 शतक, सचिन के साथ मिलकर बनाए 12000 से अधिक रन, जानिए सौरव गांगुली के बारे में दिलचस्प बातें
65 शतक, सचिन के साथ मिलकर बनाए 12000 से अधिक रन, जानिए सौरव गांगुली के बारे में दिलचस्प बातें

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget