एक्सप्लोरर

SAvsIND: शतकीय पारी के बाद आलोचकों पर बरसे रोहित शर्मा

लगातार चार वनडे तक रन बनाने के लिए तरसे रोहित शर्मा का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वनडे में चला. शानदार शतकीय पारी खेल रोहित ने साउथ अफ्रीका में भारत की पहली सीरीज जीत में अहम योगदान दिया.

चार मुकाबले में फ्लॉप होने के बाद रोहित ने शतक लगाया- लगातार चार वनडे तक रन बनाने के लिए तरसे रोहित शर्मा का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वनडे में चला. शानदार शतकीय पारी खेल रोहित ने साउथ अफ्रीका में भारत की पहली सीरीज जीत में अहम योगदान दिया. अपनी इस पारी के बाद अब रोहित शर्मा ने आलोचकों को जवाब भी दिया है. उन्होंने कहा कि वह पिछली कम स्कोर वाली पारियों से परेशान नहीं थे.

रोहित ने मंगलवार को पांचवें वनडे में 115 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और भारत की 73 रन की जीत में अहम भूमिका अदा की जिससे टीम ने छह मैचों की सीरीज में 4-1 की अजेय बढ़त बना ली. सीरीज का अंतिम मुकाबला 16 फरवरी को सेंचुरियन में खेला जाएगा.

रोहित का यह शतक बेहद अहम मोड़ पर आया है क्योंकि अभी तक उनकी फॉर्म को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे. सलामी बल्लेबाज रोहित ने अपने 17वें वनडे शतक से साउथ अफ्रीका में अपने रिकॉर्ड में भी सुधार किया, इससे पहले दौरे के पहले चार मुकाबलों में उन्होंने केवल 40 रन बनाए थे.

रोहित ने कहा, ‘‘मैं तीन मैचों में आउट हुए, आप तीन मैचों के बाद आप कैसे कह सकते हो कि मैं खराब फॉर्म में हूं. आप लोग एक मैच के बाद ही किसी को अच्छी फॉर्म में कर देते हो और अगर कोई तीन मैचों में अच्छा नहीं कर पाता तो आप कह देते हो कि वो खराब फॉर्म में है.’’

उन्होंने साउथ अफ्रीका में अपने पिछले खराब रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘2013 में यह अलग बात थी. मैं तब मिडिल ऑर्डर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में आया था. मैं अब जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा हूं, इसमें काफी निखार हुआ है. 2013 से पहले या 2013 में जो कुछ हुआ, उसे भूल जाओ.’’

रोहित ने कहा, ‘‘इस तरह के हालात आते हैं, जब आप अपनी पूरी कोशिश करते हो, लेकिन चीजें आपके हिसाब से नहीं होती. इसलिये उस समय अहम यही होता है कि आप रिलैक्स करो और इस बारे में सोचो कि अगले मैच में आपको क्या करने की जरूरत है क्योंकि हर दिन नया दिन होता है.’’

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘मेरा शतक अब बन गया है, जो बीती बात है और अब जो मैं अगला मैच खेलूंगा, तो उसमें यह शतक इतना मायने नहीं रखेगा. इसलिये वर्तमान में बने रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है और ड्रेसिंग रूम में हम इसी के बारे में बात करते हैं. ’’

इनपुट भाषा से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget