एक्सप्लोरर

कोहली ने कहा-जो लोग रहाणे को बाहर करना चाहते थे अब उनकी वापसी चाहते हैं

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के आलोचकों को कप्तान विराट कोहली ने आड़े हाथों लिया है. कोहली ने कहा जो उन्हें बाहर करना चाहते थे वो ही आज उन्हें टीम में शामिल करना चाहते हैं.

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के आलोचकों को कप्तान विराट कोहली ने आड़े हाथों लिया है. कोहली ने कहा जो उन्हें बाहर करना चाहते थे वो ही आज उन्हें टीम में शामिल करना चाहते हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले कोहली ने कहा, ‘‘यह बेहद दिलचस्प बात है कि सप्ताह भर में या पांच दिन में चीजें कैसे बदल जाती हैं. पहले टेस्ट मैच से पहले कोई नहीं सोच रहा था कि उसे प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए और अचानक लोग अन्य विकल्प को देखने लगे. ’’

हालाकि कप्तान की बातें और ज्यादा दिलचस्प हैं क्योंकि रहाणे के प्लेइंग इलेवन में चयन को लेकर कभी सवाल नहीं उठे. असल में विदेशों में उनके शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें टीम में नहीं चुना जाना हैरानी भरा था.

रहाणे के बारे में पूछे गए सवाल पर कोहली ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘‘हमारे लिए एक टीम के तौर पर सही संतुलन खोजना है. अगर खिलाड़ी इस तरह के संतुलन में फिट बैठता है तो उसे टीम में रखते हैं. बाहर से लोग क्या बोल रहे हैं, क्या चर्चाएं हैं हम निश्चित तौर पर उस पर गौर नहीं करते. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (रहाणे) बेहतरीन खिलाड़ी है. उसने दक्षिण अफ्रीका विशेषकर विदेशों में अच्छा प्रदर्शन किया है. वह संभवत: विदेशों में हमारा लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रहा है. ’’

कोहली ने फिर से दोहराया की रोहित शर्मा को उनकी वर्तमान फॉर्म के कारण टीम में लिया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं रोहित शर्मा को उन पर तरजीह देने के कारणों के बारे में पहले ही कह चुका हूं. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अंजिक्य इस मैच में नहीं खेलेगा. अभी सभी विकल्प खुले हैं और हम प्रैक्टिस सेशन के बाद ही फैसला करेंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget