एक्सप्लोरर

SAvsIND: भारतीय गेंदबाजों का जलवा, 286 पर बंधा साउथ अफ्रीका का पुलिंदा

भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने केप टाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका की पारी 286 रनों पर समेट दी.

केपटाउन टेस्ट में ढह गई साउथ अफ्रीका की पहली पारी -  भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने केप टाउन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका की पारी 286 रनों पर समेट दी. भुवनेश्वर ने शुरुआती तीन विकेट के साथ कुल चार विकेट लिए. वहीं अश्विन ने पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट विकेट लिया उन्होंने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.  इनके अलावा मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या,जस्प्रीत बुमराह और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिए. केशव महाराज रन आउट हुए.

पहले सेशन में भुवी ने साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को तहस नहस करते हुए 12 रन पर तीन विकेट गिरा दिए. जिसके बाद दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स(65) और कप्तान फाफ डू प्लेसिस(62) ने पारी संभालने की कोशिश की. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम पर दबाव बनाना शुरू ही किया था कि बुमराह ने उनकी गिल्लियां बिखेर कर टेस्ट में अपना पहला विकेट हासिल किया. डिविलियर्स ने 84 गेंदें खेलीं और 11 चौके लगाए.

अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस (62) ने इस सेशन में अपना अर्द्धशतक पूरा किया. वह अच्छी लय में थे, लेकिन पांड्या की एक गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों में चली गई. साहा ने गेंद को पकड़ने में कोई गलती नहीं की. प्लेसिस ने अपनी पारी में 104 गेंदों का सामना किया और 12 चौके लगाए.

विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक तेजी से रन बनाने के मूड में थे. उन्होंने आते ही कुछ अच्छे शॉट्स लगाए. डी कॉक ने 40 गेंदों में सात चौकों की मदद से 43 रनों की पारी खेली. उनकी पारी का अंत भुवनेश्वर ने साहा के हाथों कैच कराया.

वेर्नोन फिलेंडर भी अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन मोहम्मद शमी की एक शानदार गेंद उनकी गिल्लियों को छूकर चली गई. उन्होंने 35 गेंदों में चार चौकों की मदद से 23 रनों की पारी खेली.

टी के बाद केशव महाराज(35) अश्विन के बेहतरीन खेल के सामने रन आउट हुए. रबाडा(26) के रूप में अश्विन ने साउथ अफ्रीका में अपना पहला टेस्ट विकेट हासिल किया. अश्विन ने मोर्ने मोर्कल(2) को LBW आउट कर पहले ही दिन मेजबान टीम का पुलिंदा बांध दिया.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget