एक्सप्लोरर

IND vs SA 1st Test: टीम इंडिया के नाम रहा पहला दिन, KL Rahul ने जड़ा शतक तो Rahane भी फॉर्म में लौटे

South Africa vs India 1st Test: पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट पर 272 रन बना लिए. केएल राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रनों पर नाबाद लौटे.

South Africa vs India 1st Test Day 1 Stumps: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच Centurion में खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट पर 272 रन बना लिए. स्टम्प्स के समय केएल राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रनों पर नाबाद लौटे. दक्षिण अफ्रीका के लिए Lungi Ngidi ने सभी तीन विकेट लिए.

केएल राहुल के शतक और मयंक अग्रवाल के साथ उनकी पहले विकेट की शतकीय साझेदारी से भारत ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर 272 रन बनाए. राहुल ने 248 गेंद में 17 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 122 रन की पारी खेलने के अलावा मयंक अग्रवाल (123 गेंद में 60 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 117, कप्तान विराट कोहली (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 और अजिंक्य रहाणे (81 गेंद में नाबाद 40, आठ चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 73 रन की अटूट साझेदारी करके भारत का पलड़ा भारी रखा. 

राहुल की यह पारी दक्षिण अफ्रीका में पारी का आगाज करते हुए किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. दक्षिण अफ्रीका को दूसरे सत्र में लुंगी एनगिडी (45 रन पर दो विकेट) ने लगातार गेंदों पर दो विकेट चटकाकर वापसी दिलाने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश समय मेजबान टीम के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में नाकाम रहे. 

दक्षिण अफ्रीका को दिशाहीन गेंदबाजी का भी खामियाजा भुगतना पड़ा. भारत ने पहले सत्र में 83 रन जोड़े जबकि एक भी विकेट नहीं गंवाया. दूसरे सत्र में एनगिडी ने अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा (00) को पवेलियन भेजकर मेजबान टीम को दोहरी सफलता दिलाई, जिसमें भारत ने 74 रन जोड़े. वहीं अंतिम सत्र में भारत ने 115 रन जोड़कर एक विकेट गंवाया.

राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में जड़ा अपना पहला शतक

बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाते ही केएल राहुल ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. दरअसल, वह दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए. इससे पहले 2007 में वसीम जाफर ने अफ्रीकी सरज़मीं पर शतक जड़ा था.  

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में केएल राहुल का यह पहला शतक है. वहीं उनके टेस्ट करियर का यह सातवां शतक है. दिलचस्प बात यह है कि राहुल के टेस्ट करियर में छह शतक विदेशी धरती पर आए हैं. राहुल अपने टेस्ट करियर का 41वां मैच खेल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने 14 टेस्ट भारत में खेले हैं. घरेलू सरज़मीं पर राहुल के बल्ले से सिर्फ एक शतक निकला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LSG vs RR Highlights: 159 बनाकर भी आसानी से जीती राजस्थान, गेंदबाजों ने बरपाया कहर, LSG को उसी के घर में हराया
159 बनाकर भी आसानी से जीती राजस्थान, गेंदबाजों ने बरपाया कहर, LSG को उसी के घर में हराया
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने जोफ्रा आर्चर, लिख डाला नया इतिहास
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने जोफ्रा आर्चर, लिख डाला नया इतिहास
लखनऊ की पिच पर धराशाई राजस्थान, वैभव-जुरेल सब फ्लॉप, जडेजा ने बचाई लाज; क्या डिफेंड हो पाएंगे 159 रन?
लखनऊ की पिच पर धराशाई राजस्थान, वैभव-जुरेल सब फ्लॉप, जडेजा ने बचाई लाज; क्या डिफेंड हो पाएंगे 159 रन?
वैभव सूर्यवंशी अचानक क्यों नहीं बना पा रहे रन? दिग्गज ने सबसे बड़ी गलती बताकर खोली पोल
वैभव सूर्यवंशी अचानक क्यों नहीं बना पा रहे रन? दिग्गज ने सबसे बड़ी गलती बताकर खोली पोल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चुनाव आयोग के 'AI' ने कैसे छीना बंगाल का वोट? | Bengal Election 26 | Seedha Sawal
Pahalgam Attack Anniversary: पहलगाम हमले की बरसी पर पर्यटकों की घाटी पर सैलाब | Kashmir Terror
Chitra Tripathi: सीजफायर के पीछे ट्रंप की क्या है रणनीति? | Janhit | Iran US Ceasefire | Hormuz
Pratima Mishra: 'झालमुड़ी' के बाद चर्चा में 'माछ-भात'! | Bharat Ki Baat | PM Modi | Anurag Thakur
Pratima Mishra: क्या ट्रंप का 'माइंड गेम' उन पर ही उल्टा पड़ा? | Bharat Ki Baat | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: हार रहीं दीदी, बंगाल चुनाव से पहले शाह का बड़ा दावा- बताया सत्ता में आने पर क्या करेगी BJP
Exclusive: हार रहीं दीदी, बंगाल चुनाव से पहले शाह का बड़ा दावा- बताया सत्ता में आने पर क्या करेगी BJP
दिल्ली में आसमान से बरस रही आग! पारा 42 के पार, 24 अप्रैल से लू चलने पर और बढ़ेगी परेशानी
दिल्ली में आसमान से बरस रही आग! पारा 42 के पार, 24 अप्रैल से लू चलने पर और बढ़ेगी परेशानी
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने जोफ्रा आर्चर, लिख डाला नया इतिहास
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने जोफ्रा आर्चर, लिख डाला नया इतिहास
Explained: बंगाल चुनाव के पहले चरण में कितने लोग नहीं डाल पाएंगे वोट? SIR में कुल 91 लाख नाम कटने का कितना असर?
बंगाल चुनाव के पहले चरण में कितने लोग नहीं डाल पाएंगे वोट? SIR में 91 लाख नाम कटने का असर कितना
UP Board 12th Result 2026 Live: ​अब कुछ घंटे और शाम 4 बजे जारी होंगे 12वीं के नतीजे, जानें कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
UP Board 12th Result 2026 Live: ​अब कुछ घंटे और शाम 4 बजे जारी होंगे 12वीं के नतीजे, जानें कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, शहबाज सरकार ने कहा- भारत हमें...
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, शहबाज सरकार ने कहा- भारत हमें...
पाकिस्तानी-बांग्लादेशी जैसे कमेंट पर भड़कीं AIMIM पार्षद सहर शेख, 'किसी के बाप का...'
पाकिस्तानी-बांग्लादेशी जैसे कमेंट पर भड़कीं AIMIM पार्षद सहर शेख, 'किसी के बाप का...'
Embed widget