एक्सप्लोरर

SAvsIND: ऑलराउंड खेल के साथ पांड्या ने बनाए रखी भारत की उम्मीद

बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर हार्दिक पांड्या ने अपने चयन को सही साबित करते हुए भारत की उम्मीदों को बनाए रखा है.

केपटाउन टेस्ट का दूसरा दिन खत्म: बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर हार्दिक पांड्या ने अपने चयन को सही साबित करते हुए भारत की उम्मीदों को बनाए रखा है.

भारत के मुख्य बल्लेबाजों का फीका प्रदर्शन जारी रहा लेकिन अगर टीम 200 रन के पार पहुंच पाई तो उसका पूरा श्रेय पंड्या को जाता है जिन्होंने 95 गेंदों पर 93 रन की आकर्षक पारी खेली और इस बीच भुवनेश्वर कुमार (86 गेंदों पर 25 रन) के साथ आठवें विकेट के लिए 99 रन जोड़े. इससे एक समय सात विकेट पर 92 रन के स्कोर पर संघर्ष कर रही भारतीय टीम 209 रन तक पहुंचने में सफल रही.

अपनी पहली पारी में 286 रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका ने इस तरह से 77 रन की बढ़त बनाई. उसने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 65 रन बनाए हैं. इस तरह से उसकी कुल बढ़त 142 रन की हो गई है. भारत की तरफ से दोनों विकेट पांड्या ने लिए.

सही मायनों में खेल का दूसरा दिन पांड्या का नाम रहा. उन्होंने भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव के 59वें जन्मदिन पर दिखाया कि वह वास्तव में देश का दूसरा कपिल देव बनने की क्षमता रखते हैं. बल्लेबाजी में उन्होंने कपिल की तरह बेपरवाह बल्लेबाजी करके 14 चौके और एक छक्का लगाया और इसके बाद गेंदबाजी में कमाल दिखाकर साउथ अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. उन्होंने अब तक चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए हैं.

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में सहज शुरूआत की. एडेन मार्कराम (34) ने रन बनाने का बीड़ा उठाया जबकि पहली पारी में तीसरी गेंद पर आउट होने वाले डीन एल्गर (25) ने विकेट बचाये रखने को तरजीह दी. इन दोनों ने लगभग एक घंटे तक भारत को सफलता से वंचित रखा. आखिर में पंड्या ही भारत के बचाव में आगे आये जिन्होंने 11वें ओवर में दूसरे बदलाव के रूप में गेंद संभाली और अपने तीसरे ओवर में टीम को सफलता दिलायी. पांड्या की शॉर्ट पिच गेंद को मार्कराम ने पुल करने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में लहरा गयी और प्वाइंट पर भुवनेश्वर के पास पहुंच गयी. अगले ओवर में उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज एल्गर को विकेट के पीछे कैच कराकर भारतीय खेमे में दिन में दूसरी बार जोश भरा. स्टंप उखड़ने के समय हाशिम अमला चार और नाइटवॉचमैन कैगिसो रबादा दो रन पर खेल रहे थे.

इससे पहले भारत ने सुबह तीन विकेट पर 28 रन से पारी आगे बढ़ायी और पहले सेशन में 25 ओवरों में केवल 48 रन बनाए और इस बीच एक विकेट गंवाया. दूसरा सेशन शुरू में अफ्रीका के नाम रहा लेकिन बाद में पांड्या ने उसे अपने नाम किया. भारत ने उनकी आक्रामक पारी से इस सेशन में 109 रन जोड़े और इस बीच तीन विकेट गंवाए. पांड्या ने उसी तरह की रणनीति अपनायी जैसी कल एबी डिविलियर्स ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ अपनायी थी. उन्हें 15 और 71 रन के निजी योग पर दो जीवनदान भी मिले लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उठती गेंदों पर शॉट खेलने से परहेज नहीं किया.

जब वह 15 रन पर थे तब गली में एल्गर ने उनका कैच छोड़ा जबकि 71 रन पर महाराज की गेंद पर क्विटंन डिकॉक उन्हें स्टंप आउट करने से चूक गए. जब लग रहा था कि वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए विदेशी धरती पर शतक जड़ने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे तब कैगिसो रबादा ((3/34) की अधिक उछाल लेती गेंद उनके बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर डिकॉक के दस्तानों में समा गयी.

इससे पहले सुबह भारत ने पहले सेश की बेहद सतर्क शुरूआत की. चेतेश्वर पुजारा (92 गेंदों पर 26 रन) और रोहित शर्मा (59 गेंदों पर 11 रन) ने संयम की प्रतिमूर्ति बनकर विरोधी गेंदबाजों को काफी सताया. आलम यह था कि फिलैंडर ने अपने पहले पांच ओवरों में एक भी रन नहीं दिया. इस बीच उन्होंने रोहित को पूरी तरह से बांधे रखा.

महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब रबादा गेंदबाजी के लिये आये. उन्होंने अपनी तेजी, उछाल और मूवमेंट से रोहित को परेशान किया. आखिर में 29वें ओवर में उन्होंने रोहित को पगबाधा आउट कर दिया. बल्लेबाज ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन फैसला साउथ अफ्रीका के पक्ष में ही रहा. भारत की दूसरे सेशन की शुरूआत बेहद खराब रही. उसने दो घंटे से भी अधिक समय क्रीज पर बिताने वाले पुजारा का विकेट पहली गेंद पर गंवा दिया जिन्होंने वर्नोन फिलैंडर (3/33) की बाहर जाती गेंद को छेड़कर स्लिप में कैच दिया. फिलैंडर ने इसके बाद रविचंद्रन अश्विन (12) को विकेट के पीछे कैच कराया जो उनका अपनी घरेलू सरजमीं पर 100वां टेस्ट विकेट था. स्टेन (2-51) ने ऋद्धिमान साहा (शून्य) को पगबाधा आउट करके स्कोर सात विकेट पर 92 रन कर दिया.

मोर्ने मोर्कल ((2/57) ने पंड्या और भुवनेश्वर के बीच की साझेदारी तोड़ी. उनकी फुललेंथ गेंद भुवनेश्वर के बल्ले को चूमकर डिकॉक के पास पहुंची. इसके बाद पंड्या पवेलियन लौटे जबकि रबादा ने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह (दो) को आउट करके भारतीय पारी का अंत किया. मोहम्मद शमी चार रन बनाकर नाबाद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget