एक्सप्लोरर
SA vs ENG: 150 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने जा रहे हैं जेम्स एंडरसन
एंडरसन इस मुकाम को छूने वाले नौवें अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनेंगे. उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस, भारत के सचिन तेंदुलकर, आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ जैसे खिलाड़ी इस सूची में पहले ही जगह बना चुके हैं.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 150 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने वाले हैं. वह सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर गुरुवार से मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हो रहे टेस्ट में हिस्सा ले यह उपलब्धि हासिल करेंगे. एंडरसन इस मुकाम को छूने वाले नौवें अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनेंगे. उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस, भारत के सचिन तेंदुलकर, आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ जैसे खिलाड़ी इस सूची में पहले ही जगह बना चुके हैं. एंडरसन ने अपना अंतिम टेस्ट एशेज सीरीज में खेला था, लेकिन इसके बाद वो चोटिल हो गए थे. वह लंबे समय बाद टेस्ट में उतरेंगे. क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने एंडरसन के हवाले से लिखा है, "ऐसा लग रहा है कि मुझे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेले लंबा समय हो गया है इसलिए कुछ ओवर फेंकना अच्छा होगा." उन्होंने कहा, "थोड़ी बहुत परेशानी होगी, लेकिन चार-पांच महीनों से नहीं खेला तो यह स्वाभाविक है. मैं वापसी कर खुश हूं."एंडरसन ने 20 साल की उम्र में टेस्ट पदार्पण किया था. उनका कहना है कि वह 2021 की एशेज सीरीज तक खेलना जारी रखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, "मैं अभी भी खेलना चाहता हूं और इसलिए मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं, ताकि वापसी कर सकूं. मैं इसे पसंद करता हूं और अभी भी मेरे पास देने को बहुत कुछ है. इसलिए वापसी करने की भूख अभी भी काफी है." 200- सचिन तेंदुलकर 168- रिकी पॉन्टिंग 168- स्टीव वॉ 166- जैक कालिस 164- राहुल द्रविड़ 165- शिवनारायण चंद्रपॉल 161- एलेस्टर कुक 156- एलेन बॉर्डर 149- जेम्स एंडरसन
और पढ़ें
















