एक्सप्लोरर

Coldplay Concert: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकट की कीमत लाखों तक पहुंची, ऐसी दीवानगी कि बुकिंग साइट हुई क्रेश

BookMyShow: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इन 3 शो के 1.5 लाख टिकट बुकमायशो पर बिके थे. अब लोग इन चंद हजार रुपये के टिकट के लिए 10 लाख रुपये तक की डिमांड कर रहे हैं.

BookMyShow: इंटरनेशनल बैंड कोल्डप्ले (Coldplay) का लाइव कॉन्सर्ट मुंबई में होने जा रहा है. प्रशंसकों में इसकी दीवानगी का आलम कुछ ऐसा है कि बुकमायशो (BookMyShow) पर इसके टिकट चंद मिनटों में गायब हो गए और साइट भी क्रैश हो गई थी. टिकटों की भारी डिमांड को देखते हुए आयोजकों ने भी दो की बजाय तीन शो करने का ऐलान कर दिया है. अब जानकारी सामने आई है कि जिन लोगों को इस कोल्डप्ले कॉन्सर्ट (Coldplay Concert) के टिकट मिल चुके हैं. उन्होंने इन्हें रीसेल के लिए उपलब्ध करा दिया है. हालांकि, वो इनके लिए 234 गुना तक ज्यादा पैसों की डिमांड कर रहे हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में भारी गुस्सा है. 

मुंबई में होने वाले हैं कोल्डप्ले के 3 लाइव कॉन्सर्ट

कोल्डप्ले के भारतीय फैन रीसेल में मौजूद टिकटों की कीमत से काफी निराश हैं. लोग सोशल मीडिया के जरिए इसकी शिकायत भी कर रहे हैं. टिकट हासिल कर चुके लोग इसे पैसा बनाने का मौका समझ रहे हैं. कोल्डप्ले कॉन्सर्ट को लेकर बुकमायशो की वेबसाइट पर भी दीवानगी साफ दिखाई दी थी. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में होने वाले इन 3 शो के 1.5 लाख टिकट के लिए लाखों लोग वेबसाइट और एप पर आ गए थे. इसके चलते वेबसाइट बंद हो गई थी.
Coldplay Concert: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकट की कीमत लाखों तक पहुंची, ऐसी दीवानगी कि बुकिंग साइट हुई क्रेश

सोशल मीडिया पर 10 लाख रुपये तक में टिकट बेच रहे लोग 

अब ये टिकट वियागोगो (Viagogo) जैसे प्लेटफॉर्म पर 10 से 20 गुना रेट में मिल रहे हैं. अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ऐसे ही महंगे टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. वियागोगो पर 6,450 रुपये का टिकट अब 50 हजार रुपये से ज्यादा का हो चुका है. इसके अलावा 12,500 रुपये का टिकट अब 336,620 रुपये में बेचा जा रहा है. एक सेलर ने तो 4500 रुपये का टिकट बेचने के लिए करीब 234 गुना पैसा 1,056,320 रुपये मांगा है. इसके अलावा 35,000 रुपये का टिकट भी 10 लाख रुपये में मिल रहा है. 

कोल्डप्ले और बुकमायशो से ऐसे टिकट कैंसिल करने की अपील 

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कोल्डप्ले और बुकमायशो से अपील की है कि ऐसे टिकट कैंसिल कर दिए जाने चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि हमारे देश में करीब 50 फीसदी लोग सिर्फ पैसा कमाने के लिए टिकट बुक करते हैं. इसके अलावा कई सोशल मीडिया हैंडल ने टिकट देने के लिए कॉन्टेस्ट भी शुरू कर दिए हैं. इन्हें जीतने वाले को मुफ्त टिकट देने का ऐलान किया गया है.

ये भी पढ़ें 

Indian Economy: भारत की इकोनॉमी पर दुनिया को भरोसा, मुश्किलों के बावजूद 7 फीसदी रहेगी रफ्तार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
क्रू की यूनिफॉर्म से लेकर चम्मचों तक, सब होगा नीलाम, कौड़ियों के भाव बिकेगी जेट एयरवेज, लिस्ट में ऑडी भी शामिल
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम
RBI आपके फोन में डालेगा नकद पैसा, जानें क्या है रिजर्व बैंक का नया डिजिटल करेंसी सिस्टम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget