एक्सप्लोरर

AUS vs SA: वनडे और टी 20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया टीम का एलान, मोरिस की हुई वापसी

आईपीएल के दौरान चोटिल हुए क्रिस मोरिस वापसी के लिए तैयार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज के लिए टीम में हुए शामिल

साउथ अफ्रीका ने अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है. टीम में स्टार ऑलराउंडर क्रिस मोरिस फरहान और ड्वान प्रीटोरियस वापसी हुई है. मोरिस आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके बाद से वो मैदान से बाहर थे.

तीन खिलाडियों की वापसी के बीच टीम को दो बड़े झटके भी लगे हैं. हाशिम अमला और ज्यां पॉल ड्यूमिनी चोट के कारण टीम से बाहर हैं. वहीं डीन एल्गर और खाया जोंडो जगह बनाने में सफल नहीं हो पाए.

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की चयन समिति के सदस्य लिंडा जोंडी ने कहा, "क्रिस मोरिस ने घरेलू क्रिकेट में दो चार दिवसीय मैच खेल अपनी फिटनेस साबित कर दी है. वह टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. साथ ही वह निचले क्रम में बल्ले से भी अच्छा योगदान देते हैं."

आपको बता दें कि मोरिस आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ के खेलते हुए चोटिल हुए थे, जिसके बाद से ही मैदान से बाहर थे.
ड्यूमिनी और अमला के अलावा वियान मुल्डर भी चोटिल हैं. उनके टखने में चोट है.

जोंडी ने कहा, "मुल्डर भी चोटिल हैं तो हमें बैटिंग ऑलआउंडर के विकल्प देखने थे. हमने अमला और ड्यूमिनी के रूप में दो अनुभवी बल्लेबाज खो दिए हैं. फरहान भी हमें टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी में विकल्प देंगे."

टीम में गेंदबाजी की कमान अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन और लेग स्पिनर इमारन ताहिर संभालेंगे. अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका को 13 वनडे मैच खेलने हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के अलावा अपने घर में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज भी शामिल है. जिसके साथ टीम मैनेजमेंट को विश्व कप के लिए बेहतर टीम मिलने की उम्मीद है.

साउथ अफ्रीका का कार्यक्रम -
31 अक्टूबर - प्रैक्टिस मैच बनाम प्राइम मिनिस्टर इलेवन
04 नवंबर - पहला वनडे, पर्थ
09 नवबंर - दूसरा वनडे, एडिलेड ओवल
11 नवंबर - तीसरा वनडे, होबर्ट
17 नवंबर - एकमात्र टी 20, क्वींसलैंड

टीम :- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), फरहान बहरदीन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, इमरान ताहिर, हेनरिक क्लासेन, एडिन मार्कराम, डेविड मिलर, क्रिस मोरिस, लुंगी नगिदी, अंदिले फेहुलक्वायो, ड्वाने प्रीटोरियस, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, डेल स्टेन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget