एक्सप्लोरर

क्या नई शुरुआत करने जा रहे हैं सौरव गांगुली? खुद किया ये बड़ा खुलासा

Sourav Ganguly: मीडिया से बातचीत में गांगुली ने कहा कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया, मैं नया एजुकेशन एप लॉन्च कर रहा हूं. BCCI के सूत्रों के मुताबिक वह शिक्षा के क्षेत्र में नयी कंपनी लॉन्च कर रहे हैं.

Sourav Ganguly Resign News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि वह अब नई शुरुआत करने जा रहे हैं, और इसके लिए उन्होंने फैंस का समर्थन भी मांगा. इसके बाद से कयास लगाने जाने लगे कि गांगुली अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं और वह राजनीति में नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं. लेकिन अब गांगुली ने खुद इस बात का खंडन किया है. 

शिक्षा के क्षेत्र में जा रहे हैं गांगुली
मीडिया से बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया, मैं नया एजुकेशन एप लॉन्च कर रहा हूं. वहीं BCCI के सूत्रों के मुताबिक सौरव गांगुली शिक्षा के क्षेत्र में नयी कंपनी लॉन्च कर रहे हैं. आज बीसीसीआई अध्यक्ष ने जो ट्वीट किया था वह इसी एजुकेशन एप के संदर्भ में था. 

 

 

जय शाह ने किया था खंडन
इससे पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने न्यूज एजेंसी से कहा था कि सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने को लेकर चल रही अफवाहें गलत हैं. शाह ने कहा था कि मीडिया राइट्स को लेकर आगे कुछ उत्साहित करने वाला समय आने वाला है और मेरे साथी और मैं पूरी तरह से इस आगामी मौके और भारतीय क्रिकेट के हितों की रक्षा करने पर ध्यान लगाये हैं.

लोगों का समर्थन मांगा
साल 2022 क्रिकेट में मेरा 30वां साल है. मैंने 1992 में खेलना शुरू किया था, तब से लेकर आज तक क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है. सबसे अहम इसने मुझे आप सभी लोगों का समर्थन दिया है. मैं हर एक व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो मेरे इस सफर का हिस्सा रहे. मेरा साथ दिया और जहां आज मैं हूं वहां तक पहुंचने में मेरी मदद की. आज मैं कुछ शुरू करने की योजना बना रहा हूं, जिससे मुझे लगता है कि शायद कई लोगों की मदद होगी. मैं उम्मीद करता हूं कि जीवन के इस नए अध्याय में आपका साथ यूं ही बना रहेगा.

ये भी पढ़ें...

Ravi Shastri: शास्त्री ने उठाई अजीब मांग, एक साल में खेले जाएं दो IPL, द्विपक्षीय सीरीज कोई नहीं याद रखता

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान को याद आए बचपन के दिन, सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
मोबाइल की दुकान से खुला था स्पॉट-फिक्सिंग का राज, शाहिद अफरीदी के एक थप्पड़ ने उगलवाया मोहम्मद आमिर से सच
मोबाइल की दुकान से खुला था स्पॉट-फिक्सिंग का राज, अफरीदी के एक थप्पड़ ने उगलवाया मोहम्मद आमिर से सच
न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को कितनी प्राइज मनी मिली? क्या पाकिस्तान को भी कुछ पैसा मिला? जानें
न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को कितनी प्राइज मनी मिली? क्या पाकिस्तान को भी कुछ पैसा मिला?
Watch: बीच मैदान पर गर्लफ्रेंड माहिका संग लेटे हार्दिक पांड्या, खास अंदाज में मनाया वर्ल्ड कप का जश्न; देखें वीडियो
बीच मैदान पर गर्लफ्रेंड माहिका संग लेटे हार्दिक पांड्या, वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget