एक्सप्लोरर

Sourav Ganguly क्रिकेट के मैदान पर नहीं करेंगे वापसी, लेटर लिखकर बताई वजह

सौरव गांगुली 16 सितंबर को इंडिया महाराजा के लिए एक मैच खेलने वाले थे. लेकिन अब सौरव गांगुली ने इस मैच से अपना नाम वापस ले लिया है.

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 16 सितंबर को ईडन गार्डन पर फिर से खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे. सौरव गांगुली ने 16 सितंबर को होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट के मैच से नाम वापस ले लिया है. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इसके पीछे बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया. सौरव गांगुली वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ इंडिया महाराजा की कप्तानी करने वाले थे. 

सौरव गांगुली हालांकि इस मुकाबले को देखने के लिए ईडन गार्डन जाएंगे. लीग को संबोधित एक पत्र में, गांगुली ने अपने क्रिकेट सहयोगियों को मैच के साथ-साथ एलएलसी सीजन दो के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, "मैं आपकी लीजेंड्स लीग पहल के लिए अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं. रिटायर क्रिकेटरों को क्रिकेट के मैदान पर वापस लाने और पीढ़ी दर पीढ़ी प्रशंसकों के साथ जुड़ने का यह एक अद्भुत विचार है. 16 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुझे एकमात्र लीजेंड्स लीग मैच में खेलने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं आपका आभारी हूं."

उन्होंने आगे कहा, "अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं और क्रिकेट प्रशासन के साथ लगातार काम करने के कारण मैं इस खेल में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा. मुझे यकीन है कि प्रशंसक इस लीग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और स्टेडियम में काफी भीड़ होगी. लीग खेल के दिग्गजों को एक साथ ला रही है और मुझे यकीन है कि रोमांचक क्रिकेट मैच का प्रदर्शन होगा. मैं मैच देखने के लिए ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जरूर रहूंगा."

यह है मैच का मकसद

इस बेनिफिट मैच के माध्यम से लीग का लक्ष्य 75वां आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है और मैच की पूरी कमाई कपिल देव के खुशी फाउंडेशन को दान की जाएगी, जो बालिकाओं और उनकी शिक्षा का समर्थन करता है.

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीईओ और सह-संस्थापक रमन रहेजा ने कहा, "हम सौरव के फैसले का सम्मान करते हैं और लीजेंड्स लीग क्रिकेट इन महान क्रिकेटरों की महानता को बेहतरीन तरीके से मनाने के लिए यहां है. हमें खुशी है कि सौरव भले ही नहीं खेल रहे हों, लेकिन 16 सितंबर, 2022 को जब वे मैदान पर मैच देख रहे होंगे तब वे एक मैच का हिस्सा रहेंगे."

Asia Cup 2022: शारजाह क्रिकेट ग्राउंड के नाम हुआ महा रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी को पछाड़ हासिल किया बड़ा मुकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget