एक्सप्लोरर

मैच के बीच दादा से उलझ पड़े वीरू को मिला खुला चैलेंज!


मैच के बीच दादा से उलझ पड़े वीरू को मिला खुला चैलेंज!

नई दिल्ली/बर्मिंघम: टीम इंडिया के लिए पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी का शुभ आगाज़ हो गया. टीम इंडिया जीती और उधर कई पूर्व दिग्गजों ने इस दौरान खूब मस्ती भी की. अपनी बेबाकी के लिए मशहूर वीरेन्द्र सहवाग मैच के दौरान कॉमंट्री बॉक्स में सौरव गांगुली के साथ उलझ गए. इस दौरान दादा गांगुली ने वीरू को चेतावनी तक दे डाली. दरअसल ये पूरी बहस हंसी मज़ाक के अंदाज़ में हुई. 


दादा की दौड़ पर वीरू की चुटकी:


पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बीच में कॉमेंट्री बॉक्स में वीरेंदर सहवाग, सौरव गांगुली और सबा करीम मौजूद थे. उस समय में बातों ही बातों में वीरू ने दादा की रनिंग बिटविन विकेट (विकेटों के बीच दौड़) पर सवाल उठा दीए. सहवाग ने कहा,'दादा अपने जमाने में तेजी से रन नहीं ले पाते थे. इसके कराण वे रन आउट होते थे और टीम का स्कोर भी प्रभावित होता था.'


इसके बाद फिर क्या था दादा ने भी अपनी तुरंत वीरू को जवाब दे डाला. दादा ने वीरू से कहा आप भ्रम ना फैलाएं. सौरव ने तुरंत वीरेंद्र सहवाग की बातों का काउंटर किया और चंद मिनटों के बाद ही गांगुली हाथ में एक पर्ची लिए नजर आए. उस पर्ची पर गांगुली के रनिंग के आंकड़े मौजूद थे. गांगुली ने कहा, 'मैंने आंकड़े निकलवाए हैं. सहवाग आपको पता है.. मेरा रन विटवीन विकेट 36% था जबकि आपका 24%. आप लंबे समय से दर्शकों के बीच अफवाह फैलाते रहे हैं. ये गलत है.' 


इसके बाद दोनों दिग्गज हंसने लगे और वीरू ने कहा,'दादा आपने सिंगल के आंकड़े निकलवाएं हैं और जो मैंने डबल या तीन रन लिए हैं उसका क्या.' इसके बाद दोनों दिग्गज हंसने लगे. 


लेकिन पूरी बात यहीं खत्म नहीं हुई. इसके बाद गांगुली ने एक बार फिर सहवाग की खिंचाई करते हुए उनसे कहा,'वीरू अभी आपको मेरे सामने इंटरव्यू देना है, इसलिए आप सही से रहें और सच बात बोलें.'


दरअसल हम आपकों बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया के लिए नया कोच चुना जाना है. जिसके लिए 6 आवेदकों के नामों में वीरेंदर सहवाग ने भी अपना नाम भेजा है. बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया का नया कोच चुनने की जिम्मेदारी सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के कंधों पर है. 


इस मौके पर दादा-वीरू के बीच लगा दौड़ का चैलेंज:


इसी दौरान रनिंग बिटवीन विकेट की बहस के बीच सौरव गांगुली ने सहवाग को 100 मीटर दौड़ का चैलेंज भी दे दिया. गांगुली ने कहा, 'ओवल मैदान में 20 तारीख को चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद हम लंदन के ओवल मैदान में दौड़ लगाएंगे. देखते हैं कौन जीतता है.' इसके बाद सहवाग भी कहां चुप रहने वाले थे उन्होंने कहा 'ये मैच भी एकतरफा ही होगा.' तो फिर गांगुली ने कह दिया कि 'वो वीरू को इस दौरान 2 फिजियो भी देंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget