एक्सप्लोरर

डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर भावी बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ले सकते हैं बड़ा फैसला

बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं.

सौरभ गांगुली का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष बनना तय है. उनके आने के बाद बोर्ड के डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर रुख में भी बदलाव आ सकता है. गांगुली 23 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से अध्यक्ष पद संभालेंगे. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने साफ कर दिया है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में दिन रात टेस्ट मैच आयोजित कराने का विकल्प है तो भारत को भी इसमें पीछे रहने के बजाए आगे बढ़ना चाहिए. गांगुली ने कहा कि उनकी कार्यसूची में भारतीय टीम द्वारा डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने का मुद्दा रहेगा. गांगुली ने कहा, "हम इस पर काम करेंगे. इस पर हम किस तरह काम करेंगे, इस पर अभी कुछ भी कहना मेरे लिए काफी जल्दी होगा, लेकिन एक बार मुझे कार्यभार संभालने दीजिए. उसके बाद हम हर सदस्य से इस पर बात करेंगे." भारतीय टीम के मुख्य कोच पिछले साल वेस्टइंडीज के साथ डे-नाइट का टेस्ट मैच खेलने के लिए राजी हो गए थे लेकिन बाद में उन्होंने प्रशासकों की समिति (सीओए) को पत्र लिखकर कहा था कि टीम इसके लिए तैयार नहीं है और उसे 12 से 18 महीने रात में गुलाबी गेंद से खेलने में लगेंगे. एक आम राय यह थी कि टेस्ट चैम्पियनशिप में डे-नाइट का टेस्ट मैच खेलने का प्रावधान नहीं है और इसलिए शास्त्री तथा कोहली भी इसके पक्ष में नहीं हैं, लेकिन गांगुली ने कहा कि टेस्ट चैम्पियनशिप में मैच डे-नाइट में नहीं होंगे, यह मानना गलत होगा. उन्होंने कहा, "विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में डे-नाइट के टेस्ट मैच हैं क्योंकि एडिलेड गुलाबी गेंद से होने वाले टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा. मुझे नहीं लगता कि यह कहना सही होगा कि विश्व चैम्पियनशिप में डे-नाइट के टेस्ट मैच नहीं होंगे." अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एक सीनियर अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि अगर दोनों टीमें राजी हो जाती हैं तो टेस्ट चैम्पियनशिप में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने का प्रावधान है. अधिकारी ने कहा, "दोनों सदस्यों की रजामंदी से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भी डे-नाइट के टेस्ट मैच खेले जा सकते हैं."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget