एक्सप्लोरर

BLOG: इसका मतलब तो सचिन, सौरव और लक्ष्मण को चुनौती दे रहे हैं विराट कोहली !

BLOG: इसका मतलब तो सचिन, सौरव और लक्ष्मण को चुनौती दे रहे हैं विराट कोहली !

भारतीय क्रिकेट फैंस अगर भूल गए हैं तो याद कराना जरूरी है कि पिछले साल जब कोच के लिए खोज चल रही थी तब भी रवि शास्त्री मैदान में थे. विराट कोहली से उनकी नजदीकियां तब भी लोगों को पता थीं. सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को भी पता था कि विराट कोहली रवि शास्त्री को पसंद करते हैं.


सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली दोनों भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं. सौरव गांगुली को तो लंबे समय तक सफल कप्तानी करने का तजुर्बा है. लक्ष्मण भी भारतीय टीम के अहम खिलाड़ियों में रहे हैं. इन तीनों ही दिग्गजों को पता है कि एक कामयाब टीम के लिए कोच की अहमियत क्या होती है और उसका रोल क्या होता है.


इन बातों की अच्छी खासी समझ के बाद इन तीनों ने रवि शास्त्री के दावे को नजरअंदाज करके अनिल कुंबले को ये जिम्मेदारी सौंपी थी. इस बात को जानते हुए भी कि अनिल कुंबले को ‘प्रोफेशनल कोचिंग’ का कोई तजुर्बा नहीं है. आज एक साल बाद बात घूम-फिरकर फिर वहीं आ गई है. एक बार फिर रवि शास्त्री ने कोच का दावा ठोंका है. बड़ा फर्क ये है कि इस बार अनिल कुंबले दावेदार नहीं हैं. वो इस जिम्मेदारी को कुछ दिन पहले ही भारी मन से छोड़ चुके हैं.


सचिन-सौरव-लक्ष्मण बनाम विराट कोहली 


इस ताजा घटनाक्रम को इस नजरिए से इसलिए देखा जा रहा है क्योंकि पिछली बार कोच की खोज के दौरान रवि शास्त्री और सौरव गांगुली में अनबन हो गई थी. रवि शास्त्री को यहां तक कहते सुना गया था कि आखिर सौरव गांगुली को उनसे क्या समस्या है. रवि शास्त्री और सौरव की इस खींचतान को एक साल पहले की उस दावेदारी से जोड़कर देखा गया जब दोनों टीम डायरेक्टर के उम्मीदवार थे. उस वक्त वो जिम्मेदारी रवि शास्त्री को दे दी गई थी.


BLOG: इसका मतलब तो सचिन, सौरव और लक्ष्मण को चुनौती दे रहे हैं विराट कोहली !

रवि शास्त्री को पिछली बार जब नहीं चुना गया तो उन्होंने काफी निराशा दिखाई थी. उन्होंने कहा था कि अव्वल तो शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों में अनिल कुंबले थे ही नहीं दूसरा इंटरव्यू के दौरान सौरव गांगुली खुद भी मौजूद नहीं थे. इस बात को लेकर दोनों में काफी दिन तक अनबन रही. यहां ये समझना चाहिए कि इस बार भी कोच की खोज में सचिन-सौरव-लक्ष्मण की भूमिका अहम बताई जा रही है. जो खिलाड़ी पिछली बार इनकी पसंद नहीं था वो इस बार कैसे पसंद होगा. जाहिर है इस बार इन तीनों दिग्गज खिलाड़ियों को बोर्ड की तरफ से ये संकेत दे दिया गया होगा कि बतौर कोच रवि शास्त्री ही विराट कोहली की पसंद हैं. ऐसे में बोर्ड के इस संदेश और विराट की इस जिद के प्रति इन तीनों दिग्गजों का रवैया देखना अभी बाकी है.


कुंबले जिस तरह से कोच की जिम्मेदारी छोड़ कर गए हैं, उसके बाद से विराट की कार्यशैली की आलोचना हुई है. उन पर तमाम तरह के सवाल खड़े किए गए हैं. कुंबले की काबिलियत और समर्पण को लेकर कोई सवाल खड़े नहीं कर सकता है. उन्होंने जाने से पहले विराट कोहली के साथ जिस तरह के रिश्तों को सार्वजनिक किया है वो सचिन-सौरव और लक्ष्मण को भी पता है.


कोई नहीं जानता कि इन तीनों दिग्गज खिलाड़ियों के मन में अभी क्या है. सहवाग की दावेदारी भी पूरे मामले को दिलचस्प बना रही है. वो भी तब जबकि ये बात हर किसी को समझ आ रही है कि विराट कोहली रवि शास्त्री के नाम पर अड़ गए हैं.  


रवि शास्त्री रहे हैं ‘मेक शिफ्ट अरेंजमेंट’


असल में रवि शास्त्री टीम इंडिया के लिए ‘मेकशिफ्ट अरेंजमेंट’ की तरह पिछले करीब एक दशक से आते जाते रहे हैं. आपको याद दिला दें कि 2007 विश्व कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने रवि शास्त्री को बांग्लादेश के दौरे पर डायरेक्टर बना कर भेजा गया था.


BLOG: इसका मतलब तो सचिन, सौरव और लक्ष्मण को चुनौती दे रहे हैं विराट कोहली !

ये पहला मौका था जब रवि शास्त्री को ये जिम्मेदारी दी गई थी. कुछ साल बाद रवि शास्त्री ने ये जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी के कप्तान रहते हुए भी निभाई है. ये उस वक्त की बात है जब भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में बुरी तरह हारी थी. तब टीम के कोच डंकन फ्लेचर हुआ करते थे. जाहिर है रवि शास्त्री को ‘क्राइसिस मैनेजमेंट’ का मास्टर माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी, CSK ने क्यों कर दिया प्लेइंग इलेवन से बाहर? बड़ी वजह का खुलासा
आज क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी, CSK ने क्यों कर दिया प्लेइंग इलेवन से बाहर? बड़ी वजह का खुलासा
कौन हैं साहिबजादा फरहान? जिन्होंने विराट कोहली के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की
कौन हैं साहिबजादा फरहान? जिन्होंने विराट कोहली के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की
IPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश
IPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश
Watch: लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी...
लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी...

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
LIVE: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में 'दृश्यम 3', अमेजन प्राइम ने धमकाया- किसी और OTT से डील किया तो एक्शन लेंगे
'दृश्यम 3' के मेकर्स को Prime ने धमकाया- किसी और OTT पर फिल्म बेची तो होगा एक्शन
कौन हैं साहिबजादा फरहान? जिन्होंने विराट कोहली के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की
कौन हैं साहिबजादा फरहान? जिन्होंने विराट कोहली के शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Viral Video : चारा खाना है तो जरूर नहाना... भैंसों का बाथरूम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
चारा खाना है तो जरूर नहाना... भैंसों का बाथरूम देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी
जेएनयू में दाखिले का रास्ता साफ, ई-प्रॉस्पेक्टस जारी; जानें कैसे स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन  
जेएनयू में दाखिले का रास्ता साफ, ई-प्रॉस्पेक्टस जारी; जानें कैसे स्टूडेंट्स को मिलेगा एडमिशन  
Embed widget