एक्सप्लोरर

SLvsZIM: पहले टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा

SLvsZIM: पहले टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा

कोलंबो: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में मेजबान टीम अभी तक कमजोर साबित हुई है. जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए. दूसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 293 रनों पर ही अपने सात विकेट खो दिए हैं. वह अभी भी मेहमान टीम से 63 रन पीछे है. स्टम्प्स तक असेला गुणारत्ने 24 और रंगना हेराथ पांच रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं.

जिम्बाब्वे द्वारा पहली पारी में चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत तो अच्छी रही. उसने 84 रनों के कुल स्कोर तक कोई भी विकेट नहीं खोया था. दिमुथ करुणारत्ने (25) और उपुल थरंगा (71) द्वारा दी गई मजबूत शुरुआत के बाद लग रहा था कि मेजबान टीम दिन का अंत अच्छी स्थिति में रहते हुए करेगी.

लेकिन 116 रनों तक आते-आते उसने अपने तीन विकेट खो दिए. करुणारत्ने, थरंगा के अलावा कुशल मेंडिस 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. कप्तानी के पहले टेस्ट मैच में दिनेश चंडीमल ने 55 रनों की पारी खेली और 41 रन बनाने वाले पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के साथ चौथे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की.

चंडीमल 212 के कुल स्कोर पर आउट हुए तो 238 के कुल स्कोर पर मैथ्यूज पवेलियन लौटे. इस बीच निरोशन डिकवेला (6) भी पवेलियन लौट गए थे. टीम एक बार फिर बैकफुट पर जा चुकी थी. दिलरुवान परेरा (33) के रूप में श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा. इसके बाद गुणारत्ने और हेराथ ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया.

इससे पहले, अपने पहले दिन के स्कोर आठ विकेट पर 344 रनों से आगे खेलने उतरी जिम्बाब्वे की टीम दूसरे दिन अपने स्कोर में सिर्फ 12 रनों का ही इजाफा कर पाई. उसके लिए क्रेग एर्विन ने सर्वाधिक 160 रन बनाए उन्हीं के रूप में टीम का आखिरी विकेट गिरा.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के संन्यास पर रैना का पोस्ट वायरल
'आपका सफर शानदार रहा', रहाणे के संन्यास पर रैना का पोस्ट वायरल
आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, भारत के विजय शंकर क्रीज पर; फिर जो हुआ...
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget