एक्सप्लोरर

SLvsENG: परेरा और पुष्पकुमारा की घातक गेंदबाज़ी से 285 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की पहली पारी 285 रनों पर सिमट गई, जिसके जवाब में श्रीलंका 26/1 है.

श्रीलंका दौरे पर गई इंग्लैंड टीम के लिए दूसरे टेस्ट की शुरुआत अच्छी नहीं रही. श्रीलंका के दिलरुवान परेरा (चार विकेट) और मिलिंदा पुष्पाकुमारा (तीन विकेट) ने यहां पल्लेकल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को इंग्लैंड को 285 रनों पर समेट दिया.

मेजबान टीम हालांकि खुद भी अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई और दिन का खेल खत्म होने तक उसने 12 ओवरों में 26 रनों पर अपना एक विकेट खो दिया है. स्टम्प्स तक दिमुथ करुणारत्ने (19) और नाइट वॉचमैन पुष्पाकुमारा एक रन बनाकर खेल रहे थे. श्रीलंका अभी भी इंग्लैंड से 259 रन पीछे है.

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण वह बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई. उसके लिए सर्वोच्च स्कोर सैम करन ने किया. करन ने अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए 119 गेंदों में एक चौके और छह छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली.

सैम करन की ये पारी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने रन उस स्थिती में बनाए जब मेहमान टीम लगातार विकेट गंवा रही थी. एक वक्त पर तो इंग्लैंड की टीम का 200 रनों का स्कोर पार करना भी मुश्किल लग रहा था. 171 के स्कोर पर टीम ने 7 विकेट गंवा दिए थे. जोस बटलर ने 67 गेंदों में सात चौके की सहायता से 63 रन बनाए. लेकिन उसके बाद करन ने रशीद, लीच और एंडरसन के साथ साझेदारियां कर टीम को एक सम्मानजनकर स्कोर तक पहुंचाया. 

SLvsENG: परेरा और पुष्पकुमारा की घातक गेंदबाज़ी से 285 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की पारी

आखिरी विकेट के लिए तो उन्होंने एंडरसन के साथ मिलकर 60 रन जोड़ दिए.

इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी और उसने अपना पहला विकेट सात के कुल स्कोर पर केटन जेनिंग्स के रूप में खो दिया. अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स (43) एक छोर से रन बना रहे थे. अकिला धनंजय ने उन्हें पदार्पण मैच में अर्धशतक नहीं लगाने दिया.

अंत में आदिल राशिद ने 52 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 31 रनों की पारी खेल इंग्लैंड को थोड़े सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

श्रीलंका के लिए गेंदबाज़ी के स्टार रहे दिलरुवान परेरा(4 विकेट) और मलिंदा पुष्पकुमारा(3 विकेट) जिन्होंने मिलकर 7 विकेट चटकाए और इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget