एक्सप्लोरर

श्रीलंका क्रिकेट की मलिंगा को चेतावनी, आईपीएल छोड़ने का मिला फरमान

श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को बोर्ड ने कड़ी चेतावनी दिया है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि अगर मलिंगा को फिर से नेशनल टीम में जगह बनानी है तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में समय बर्बाद करने के बजाय उन्हें घरेलू क्रिकेट में लौट जाना चाहिए.

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को बोर्ड ने कड़ी चेतावनी दिया है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि अगर मलिंगा को फिर से नेशनल टीम में जगह बनानी है तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में समय बर्बाद करने के बजाय उन्हें घरेलू क्रिकेट में लौट जाना चाहिए. 34 साल के मलिंगा ने श्रीलंका के लिए अपना आखिरी मैच सात महीने पहले भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेला था और मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल के 11वें सीजन के लिए रिटेन नहीं किया था.

इसके बाद नीलामी में किसी भी टीम द्वारा नहीं खरीदे जाने के बाद मुंबई इंडियंस उन्हें अपना गेंदबाजी सलाहकार बनाया था.

वेबसाइट क्रिकबज ने एसएलसी के अध्यक्ष थिलांगा सुमाथिपाला के हवाले से कहा, "चयनकर्ता उन्हें वापस टीम में बुलाएंगे, लेकिन उन्होंने कोई घरेलू मैच नहीं खेला है. हमारा ऐसा मानना है कि हम उन्हें टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए बुला सकते हैं. आईपीएल में उनके खेलने से हमें कोई परेशानी नहीं है लेकिन चिंता की बात यह है कि वह बेंच पर ही बैठे हैं."

एसएलसी के सीईओ एश्ले डी सिल्वा ने मलिंगा को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह घरेलू टूर्नामेंट में खेलने से मना करते हैं तो उनके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के दरवाजे बंद हो सकते हैं.

सिल्वा ने कहा, "हमने मलिंगा को बता दिया है कि वह चुन लिए गए हैं, यदि वह घरेलू टूर्नामेंटों में नहीं खेलते हैं तो यह मुश्किल है कि चयनकर्ता उनके नाम पर विचार करेंगे."

मलिंगा ने चोट के बाद वापसी करते हुए 13 वनडे मैचों में 10 विकेट झटके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget