एक्सप्लोरर

Team India: वनडे में शिखर धवन की वापसी अब नामुमकिन, शुभमन गिल ने पक्की की अपनी जगह

Shikhar Dhawan: भारतीय टीम के दिग्गज ओपनर शिखर धवन की टीम इंडिया में वापसी अब लगभग नामुमकिन से हो गई है.

Shikhar Dhawan Comeback: भारतीय टीम शुभमन गिल के रूप में नया ओपनर मिल गया है. वनडे में मिले मौके को गिल ने शानदार तरीके से भुनाया भी और लगातार भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी धमाकेदार 208 रनों की पारी खेली. गिल के इस शानदार फॉर्म ने टीम इंडिया से बाहर चल रहे शिखर धवन की मुश्किले बढ़ा दी है. अब धवन के लिए टीम इंडिया में वापसी करना लगभग नामुमकिन सा हो गया है.

धवन की वापसी नामुमकिन
धवन की टीम इंडिया में वापसी इसलिए भी नामुमकिन मानी जा रही है क्योंकि अगर शुभमन गिल का बल्ला नहीं भी चलता है तो भारतीय टीम के पास दूसरे ओपनर के रूप में ईशान किशन मौजूद हैं. ईशान ने भी हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाया था. ऐसे में ईशान और गिल के रहते हुए शिखर धवन के लिए वापसी के दरवाजे लगभग बंद से हो गए हैं.

पिछले पांच वनडे में बुरी तरह फ्लॉप हुए धवन
धवन के पिछले पांच वनडे पारियों को देखें तो इसमें वह बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. बांग्लादेश दौरे पर धवन ने वनडे की तीन पारियों में सिर्फ 18 रन बनाए थे. वहीं इससे पहले न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे में धवन ने 28 और 3 रन की पारी खेली थी. धवन के इस खराब फॉर्म के कारण उन्हें श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया. वहीं धवन की जगह टीम में बतौर ओपनर आए शुभमन गिल और ईशान किशन ने इसका भरपूर फायदा उठाया और दमदार प्रदर्शन किया है.

शिखर धवन इंटरनेशनल करियर
शिखर ने भारत के लिए अबतक 167 वनडे मुकाबले खेले हैं. इसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक के मदद से उन्होंने 6793 रन बनाए हैं. वहीं धवन ने 34 टेस्ट भी भारत के लिए खेले हैं जिसमें उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 2315 रन बनाए हैं. वहीं टी20 में भारत के लिए धवन ने 68 मैच खेले हैं. इन मुकाबले में उन्होंने 11 अर्धशतक की मदद से 1759 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

Ronaldo vs Messi: रोनाल्डो और मेसी एक बार फिर होंगे आमने सामने, जानिए कब और कहां देख सकेंगे यह रोमांचक मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget