एक्सप्लोरर

30 खिलाड़ियों पर BCCI की पैनी नजर, अय्यर-किशन पर भी बड़ा खुलासा; क्या हो पाएगी टीम इंडिया में एंट्री?

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एक ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन करेगा, जिसके मुख्य वीवीएस लक्ष्मण होंगे. श्रेयस अय्यर और ईशान किशन भी इस कैम्प का हिस्सा बनेंगे.

BCCI: श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किए जाने की खबर अभी ज्यादा पुरानी नहीं हुई हैं. रणजी ट्रॉफी और अन्य डोमेस्टिक मैच ना खेलने के कारण उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से बाहर कर दिया था. हाल ही में BCCI सचिव जय शाह ने बताया कि इन दोनों क्रिकेटरों को बाहर करने का फैसला उनका नहीं बल्कि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का था. अब खबर आई है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अय्यर और किशन समेत 30 खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिनपर चयन समिति पैनी नजर रखेगी.

एक ट्रेनिंग कैम्प शुरू किया जाएगा, जो नेशनल क्रिकेट अकादमी में करीब एक महीने तक चलेगा. इस कैम्प में श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, मयंक यादव, मुशीर खान, साई किशोर, पृथ्वी शॉ समेत 30 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी. इन 30 खिलाड़ियों में से अधिकतर लोगों ने डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाले मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2023-2024 के 3 नॉकआउट मैचों में ही 433 रन ठोक डाले थे. वीवीएस लक्ष्मण इस ट्रेनिंग कैम्प के मुखिया होंगे.

चयनकर्ताओं को अय्यर और किशन से कोई दुश्मनी नहीं

BCCI के सूत्र ने बताया है कि, "BCCI या चयन समिति को श्रेयस अय्यर और ईशान किशन से कोई दुश्मनी नहीं है. यदि वे डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के प्रति अपने रवैये में सुधार लाकर अपनी-अपनी मुंबई और झारखंड की टीम के लिए खेलेंगे तो काफी उम्मीद होगी कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में दोबारा शामिल किया जा सकता है. अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो उनकी टीम इंडिया में वापसी भी पूरी तरह संभव है.यह संकेत है कि अय्यर और किशन पर भी चयनकर्ताओं ने नजर बनाई हुई है."

इन 30 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर: श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, मुशीर खान, साई किशोर, पृथ्वी शॉ, मयंक यादव, उमरान मलिक, आवेश खान, कुलदीप सेन, हर्षित राणा, खलील अहमद, तुषार देशपांडे, रियान पराग, आशुतोष शर्मा, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, शैम्स मुलानी और तनुष कोटियां भी इन खिलाड़ियों में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

WATCH: CSK की हार का लगा गहरा सदमा, खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना चले गए धोनी?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: भारत को मिली दूसरी सफलता, 2 विकेट गिरने से श्रीलंका बैकफुट पर
LIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, 2 विकेट गिरने से श्रीलंका बैकफुट पर
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget