एक्सप्लोरर

BLOG: विराट कोहली की टीम इंडिया के लिए इस जीत में बहुत कुछ खास है

आखिरी टी-20 मैच में विराट कोहली नहीं खेल पाए. रोहित शर्मा ने कप्तानी की. भारत ने रन भी ज्यादा नहीं जोड़े. टी-20 सीरीज के तीनों मैचों में सबसे कम 172 रन भारतीय टीम तीसरे टी-20 में ही बना पाई. टीम में कई बदलाव भी थे.

आखिरी टी-20 मैच में विराट कोहली नहीं खेल पाए. रोहित शर्मा ने कप्तानी की. भारत ने रन भी ज्यादा नहीं जोड़े. टी-20 सीरीज के तीनों मैचों में सबसे कम 172 रन भारतीय टीम तीसरे टी-20 में ही बना पाई. टीम में कई बदलाव भी थे. दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया. इन सभी बातों के बावजूद टीम इंडिया ने बेहद रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया. ये जीत विशुद्ध रूप से भारतीय गेंदबाजों की और खिलाड़ियों की एकजुटता की है. इस जीत के साथ ही तीन टी-20 मैच की सीरीज में 2-1 से उसका कब्जा हो गया.

इससे पहले भारतीय टीम ने 6 वनडे मैचों की सीरीज में भी 5-1 से जीत दर्ज की थी. अगर पूरी सीरीज के 3 टेस्ट मैच, 6 वनडे और 3 टी-20 मैचों को जोड़ दिया जाए तो 12 मैचों में से 8 मैच भारत ने जीते. क्रिकेट के जानकार अब भी यही मानते हैं कि अगर टेस्ट सीरीज में भी प्लेइंग 11 सही होता तो टेस्ट सीरीज पर भी भारतीय टीम का ही कब्जा होता.
खैर, अब इस सीरीज की जीत के जश्न का मौका है. जश्न की सबसे बड़ी है कि भारतीय टीम ने ये सीरीज अपने घर में नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के घर में जीती है. इस जीत का संदेश बहुत सकारात्मक है. अब भारतीय टीम जीत के लिए अपने मनमाफिक पिचों के भरोसे नहीं है. दूसरा बड़ा संदेश ये है कि भारतीय बल्लेबाजों से नहीं अब भारतीय गेंदबाजों से भी डरने का वक्त आ गया है.

हार से शुरूआत, जीत से अंत
नए साल की शुरूआत में भारतीय टीम जब दक्षिण अफ्रीका पहुंची तो इस बार पर खूब चर्चा हो रही थी कि ये दौरा विराट कोहली और बाकि टीम के लिए कड़ा इम्तिहान होगा. विराट कोहली ने दौरे की शुरूआत में प्रैक्टिस मैच खेलने से मना करके भी माहौल गर्मा दिया था. इसके बाद भारतीय टीम को पहले और दूसरे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा. ऐसा लगा कि अब अगले दो महीने टीम इंडिया और उसके फैंस पर भारी पड़ने वाले हैं. अब आए दिन हार की खबरों के साथ ही सोना और उठना पड़ेगा, लेकिन हुआ इसका उल्टा.

दो टेस्ट मैच हारने के बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मनोबल कमजोर नहीं पड़ा. जोहांसबर्ग में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 63 रन से जीत हासिल की. इसके बाद तो जो हुआ उसने कईयों को आंखें मलने पर मजबूर कर दिया. वनडे सीरीज शुरू हुई और भारत ने दुनिया की नंबर एक वनडे टीम को कॉलेज की टीम बनाकर रख दिया. 6 विकेट, 9 विकेट, 124 रन, 73 रन और 8 विकेट के अंतर से मिली जीत से आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि जीत का अंतर कितना बड़ा था. डकवर्थ लुइस से प्रभावित एक मैच में मेजबान टीम जीत गई वरना पूरी वनडे सीरीज में टीम इंडिया का परचम लहराता रहा.

अब हमारे बल्लेबाजों से नहीं गेंदबाजों से डरिए
टेस्ट सीरीज के तीनों मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने 20-20 विकेट लिए. टेस्ट मैच में जीत के लिए विपक्षी टीम के 20 विकेट चटकाना पहली जरूरत होती है. जिसमें टीम इंडिया के गेंदबाज कामयाब हुए. भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी की. विदेशी पिचों का इस्तेमाल कई बार उन्होंने मेजबान टीम के गेंदबाजों से भी बेहतर अंदाज में किया. शमी ने 15, बुमराह ने 14 और भुवी ने 10 विकेट चटकाए.

वनडे सीरीज में तो दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल की स्पिन के जाल में ही उलझे रह गए. कुलदीप यादव के 17 और यजुवेंद्र चहल के 16 विकेट इस बात की गवाही देते हैं. टी-20 में भी मेजबान टीम, टीम इंडिया के सामने उन्नीस ही दिखाई दी. दिलचस्प बात ये भी है कि जिस दक्षिण अफ्रीका की फील्डिंग पूरी दुनिया में मशहूर थी उस मामले में भी कई बार टीम इंडिया उससे बेहतर दिखाई दी.

पूरी सीरीज के दौरान भारतीय टीम के गेंदबाज अपनी रफ्तार, उछाल और वेरिएशन से मेजबान टीम को परेशान करते रहे. विदेशी पिच पर भारतीय गेंदबाजों के सामने मजबूर दिग्गज बल्लेबाजों को देखना, इससे ज्यादा सुखद और क्या हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल के 7 सबसे खूंखार ऑलराउंडर, रन और विकेट दोनों में किया कमाल; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
टी20 इंटरनेशनल के 7 सबसे खूंखार ऑलराउंडर, रन और विकेट दोनों में किया कमाल; देखें लिस्ट
वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू वाली बहस में कूदे एबी डिविलियर्स; भारतीय कोच पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू वाली बहस में कूदे एबी डिविलियर्स; भारतीय कोच पर साधा निशाना
जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल
जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल
12 दिन, 2000 KM..., हार्दिक पांड्या से मिलने साइकिल से पहुंचा उनका जबरा फैन, रिटर्न में मिले ढेर सारे गिफ्ट!
12 दिन, 2000 KM..., हार्दिक से मिलने साइकिल से पहुंचा उनका जबरा फैन, रिटर्न गिफ्ट भी मिले

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget