एक्सप्लोरर

ग्रेड 'ए प्लस' कॉन्ट्रेक्ट से बाहर हुए शिखर धवन, जानें किस आधार पर मिलते हैं ग्रेड

ऋषभ पंत को लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम देते हुए बीसीसीआई ने इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को ग्रेड ए रिटेनरशिप दी है

ऋषभ पंत को लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम देते हुए बीसीसीआई ने इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को ग्रेड ए रिटेनरशिप दी है जबकि सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन केंद्रीय अनुबंधों की नयी सूची में ए प्लस श्रेणी से बाहर हो गए हैं.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कल देर रात नये अनुबंध की घोषणा की. इसमें ए प्लस श्रेणी (सात करोड़), ए (पांच करोड़), बी (तीन करोड़) और सी (एक करोड़ रूपये) में 25 क्रिकेटरों को रिटेनरशिप दी जायेगी.

पिछले साल 26 क्रिकेटरों को करार दिये गए थे.

धवन के अलावा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी ए प्लस श्रेणी से बाहर कर दिया गया है. अब इसमें सिर्फ तीन खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं.

बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और बल्लेबाज हनुमा विहारी को पहली बार ग्रुप सी के करार दिये गए हैं.

वहीं टेस्ट और वनडे में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ और विजय शंकर को सूची में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वे तीन टेस्ट या आठ वनडे के बीसीसीआई के मानदंडों पर खरे नहीं उतरते.

पिछले साल ए श्रेणी में रहे मुरली विजय और सी श्रेणी में रहे सुरेश रैना को करार नहीं मिले हैं.

इक्कीस बरस के पंत पिछले साल की सूची में नहीं थे लेकिन इस साल सीधे ए श्रेणी में प्रवेश किया है. महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद पंत भारत के नियमित विकेटकीपर होंगे.

पिछले छह महीने से वनडे में खराब फार्म में चल रहे धवन को आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला से पहले टेस्ट टीम से भी बाहर कर दिया गया था. भुवनेश्वर का भी सभी फार्म में खेलना तय नहीं है लिहाजा उन्हें भी एलीट श्रेणी में नहीं रखा गया है. चेतेश्वर पुजारा को ए श्रेणी में रखा गया है.

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा,‘‘पुजारा ने आस्ट्रेलिया में अच्छा खेला लेकिन ए प्लस श्रेणी उन लोगों के लिये है जिन्होंने कम से कम दो प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया हो. पुजारा सिर्फ एक प्रारूप खेलते हैं और ईशांत शर्मा भी लेकिन दोनों ए वर्ग में हैं.’’

अजिंक्य रहाणे और कुलदीप यादव भी इसी श्रेणी में हैं. हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के साथ उमेश यादव और युजवेंद्र चहल ग्रुप बी में हैं. रिधिमान साहा ग्रुप बी से सी में आ गए हैं.

अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची :

ए प्लस: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह

ए: एमएस धोनी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, अजिंक्य रहाणे

बी: के एल राहुल, हार्दिक पंड्या, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल

सी: केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद, रिधिमान साहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget