एक्सप्लोरर

रोहित, धवन और रैना शास्त्री के निशाने पर

रोहित, धवन और रैना शास्त्री के निशाने पर 


रोहित, धवन और रैना शास्त्री के निशाने पर




मुंबई: वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री ने उन बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने को कहा है जो अब तक टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे हैं.



शास्त्री ने उम्मीद जतायी कि अभी तक अच्छा नहीं कर पाने वाले रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना जैसे बल्लेबाज कल वानखेड़े स्टेडियम में आगे बढ़कर अपनी काबिलियत साबित करेंगे.



शास्त्री ने मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मेरा अब भी मानना है कि हम इस टूर्नामेंट में केवल अपनी 70 प्रतिशत क्षमता से ही खेले हैं. अब भी ऐसे क्षेत्र हैं, जहां हम सुधार कर सकते हैं. उम्मीद करते हैं कि ऐसा कल हो जाये. ’’ 



उन्होंने कहा, ‘‘सेमीफाइनल मैच में आपको अपना ‘ए’ खेल दिखाना होगा. आप सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं कर सकते, आपको छह-सात खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है. इस टूर्नामेंट में ऐसा अभी तक नहीं हुआ है. उम्मीद करते हैं कि ऐसा कल होगा. ’’ यह पूर्व भारतीय कप्तान खराब प्रदर्शन कर रहे शीर्ष क्रम का जिक्र कर रहा था जिसमें से केवल विराट कोहली ही शानदार खेल दिखा रहे हैं.



ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में कोहली की नाबाद 82 रन की पारी की प्रशंसा करते हुए शास्त्री ने कहा कि दिल्ली के इस बल्लेबाज ने 2014 में इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन के बाद काफी कड़ी मेहनत से अपना भाग्य बदला है. शास्त्री ने कहा, ‘‘मौके और दबाव को देखते हुए यह शानदार पारी थी, आपने टी20 क्रिकेट में जो सर्वश्रेष्ठ पारियां देखीं, उनमें से यह एक थी. उसने जिस तरह के शॉट खेले, अविश्वसनीय थे. ’’ 



उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने अपना काम शुरू किया था तो उसकी फॉर्म देखते हुए मुझे कोई शक नहीं था कि वह वापसी करेगा. यह सिर्फ दिमाग का मामला था. कोई भी विराट से ज्यादा कड़ी ट्रेनिंग नहीं करता. अगर पिछले 18 महीनों में वह जितना सफल हो सकता है, उतना सफल है तो इसका श्रेय उसे दिया जाना चाहिए कि उसने इतनी कड़ी मेहनत की और अपनी काबिलियत पर भरोसा किया. ’’ 



शास्त्री ने कहा कि टीम को चोटिल युवराज सिंह की बतौर बल्लेबाज और गेंदबाज कमी खलेगी और उन्हें आज नेट सत्र में अच्छी तरह देखना होगा कि कौन अंतिम एकादश में उसकी जगह लेगा.



उन्होंने कहा, ‘‘इसका काफी असर पड़ेगा. मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में उसके तीन ओवर शानदार थे जिन्होंने रन गति पर लगाम लगा दी थी और हमें मैच में वापसी करायी. ’’ शास्त्री ने कहा, ‘‘पहले चार ओवर के बाद जब ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाये 53 रन बना लिये थे तो यह मुकाबला ही नहीं था. एक समय लग रहा था कि भारत को 200 या इससे ज्यादा का लक्ष्य मिलेगा जिसे उस पिच पर हासिल करना बहुत मुश्किल होता. 



शास्त्री ने युवराज की चोट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा, ‘‘उसकी कमी खलेगी. यह दुर्भाग्यपूर्ण चोट थी जो मैच के दौरान रन लेने के लिये हुई. मुझे लगा था कि टखने में मामूली चोट है. हमें उसकी कमी खलेगी. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने अभी युवराज की जगह अंतिम एकादश में शामिल करने के लिये खिलाड़ी का फैसला नहीं किया है. मनीष पांडे कल टीम से जुड़े थे. हम नेट पर अच्छी तरह देखेंगे और कल के मैच के लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प देखेंगे. हां, हमें युवराज के उन ओवरों को दिमाग में रखना होगा. ’’ 



आईसीसी की तकनीकी समिति ने युवराज की जगह मनीष पांडे को टीम में शामिल करने की अनुमति दे दी है.



शास्त्री ने कहा कि उन्होंने टूर्नामेंट से पहले ही कहा था कि डेरेन सैमी की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज टीम क्रिस गेल के साथ खतरनाक टीम होगी.



उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस टूर्नामेंट के शुरू में ही कहा था. इस प्रारूप में उनकी टीम शायद सबसे ज्यादा खतरनाक टीमों में से एक है. उनके पास विस्फोटक खिलाड़ी, मैच विजेता हैं. हम जानते हैं कि हम किसके खिलाफ हैं और इसके लिये हम तैयार भी हैं. यह हमारे लिये नॉक-आउट मैच नहीं है. नॉक-आउट पिछला मैच था. जो क्वार्टरफाइनल था. यह सेमीफाइनल है. ’’ गेल के बड़े मौकों पर अच्छा करने के दावे के बारे में शास़्त्री ने जवाब दिया, ‘‘लाइये. हमारे सारे गेंदबाज उसको (गेल को) निशाना बनायेंगे. ’’


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget