एक्सप्लोरर

BCCI अध्यक्ष पद से शशांक मनोहर का इस्तीफा, लड़ सकते हैं ICC चेयरमैन पद का चुनाव

शशांक मनोहर ने स्वर्गीय जगमोहन डालमिया के स्थान पर दूसरी बार बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के केवल सात महीने के बाद आज इस पद से त्यागपत्र दे दिया.

BCCI अध्यक्ष पद से शशांक मनोहर का इस्तीफा, लड़ सकते हैं ICC चेयरमैन पद का चुनाव

नई दिल्ली: शशांक मनोहर ने स्वर्गीय जगमोहन डालमिया के स्थान पर दूसरी बार बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के केवल सात महीने के बाद आज इस पद से त्यागपत्र दे दिया क्योंकि उनका आईसीसी को पहला स्वतंत्र चेयरमैन बनना तय है. मनोहर ने ऐसे समय में अपना पद छोड़ा है जबकि बोर्ड को उच्चतम न्यायालय से नियुक्त लोढ़ा पैनल की सुधार संबंधी सिफारिशों का पालन करने के निर्देश दिये गये हैं. 



मनोहर ने ठाकुर को संबोधित पत्र में लिखा है, ‘‘मैं भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से तुरंत प्रभाव से त्यागपत्र देता हूं. मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और एशियाई क्रिकेट परिषद में बीसीसीआई के प्रतिनिधि के रूप में भी तुरंत प्रभाव से अपना इस्तीफा देता हूं जिनके लिये मुझे बीसीसीआई की आम सभा ने नामित किया था. मैं अपने सभी साथियों और स्टाफ का मेरे कार्यकाल के दौरान उनके सहयोग के लिये आभार व्यक्त करता हूं. क्रिकेट को उंचाईयों पर पहुंचाने के लिये मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं.’’ 



विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन हो सकते हैं. आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला और महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और व्यवसायी अजय शिर्के भी पद की दौड़ में हैं. बीसीसीआई नियमों के अनुसार विशेष आम सभा : एसजीएम : की बैठक 15 दिन के अंदर बुलानी होगी. एजीएम बुलाना सचिव ठाकुर के अधिकार क्षेत्र में आता है. 



आईसीसी बोर्ड ने जिन बदलावों की सिफारिश की है उनके अनुसार 58 वर्षीय मनोहर किसी क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधि नहीं होंगे. यही नहीं आईसीसी बोर्ड के दो स्वतंत्र सदस्यों को उनके नाम की सिफारिश करनी होगी. बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार मनोहर उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे थे लेकिन न्यायालय के गर्मियों की छुट्टियों के बाद फिर से खुलने के बाद यह फैसला आएगा और विदर्भ का यह वकील इंतजार नहीं करना चाहता था. 


बीसीसीआई के एक शीर्ष प्रशासक ने कहा, ‘‘हम सभी को अनुमान था शशांक बीसीसीआई पद से इस्तीफा देंगे. हमें इस बहस में नहीं पड़ना चाहिए कि उन्होंने एक डूबते जहाज को मझधार में छोड़ दिया या नहीं और क्या ऐसे समय में जब बीसीसीआई मुश्किल दौर से गुजर रहा है तब यह विवेकपूर्ण फैसला है.’’ बीसीसीआई के अधिकतर सदस्यों को उम्मीद थी कि मनोहर सितंबर 2017 में अपना कार्यकाल समाप्त होने तक बोर्ड की छवि सुधारने की प्रकिया जारी रखेंगे लेकिन उनका आईसीसी के ज्यादा सहज पद संभालने के फैसले ने सभी हैरान हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget