एक्सप्लोरर

आईसीसी ने शेनन गेब्रिएल पर लगाया एक टेस्ट मैच का बैन

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शेनन गेब्रिएल को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए बैन कर दिया है.

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनन गेब्रिएल को आईसीसी ने एक टेस्ट मैच के लिए बैन कर दिया है. विंडीज गेंदबाज पर यह बैन बांग्लादेश के बल्लेबाज इमरूल कायेस के साथ हुए विवाद के बाद लगा है. आईसीसी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी.

इस बैन के कारण गेब्रिएल 30 नवंबर से मीरपुर में शुरू हो रहे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.

मैच के पहले दिन आठवें ओवर के दौरान गेब्रिएल ने कायेस को कंधा मारा था. गेब्रिएल इस दौरान गेंद करते हुए अपने फॉलो थ्रो में थे. बल्लेबाज इस समय लेग साइड पर रन ले रहा था और उनका ध्यान गेंदबाज की तरफ नहीं था. गेब्रिएल को मैदानी अंपायर अलीम दार ने चेतावनी दी थी लेकिन इसके बाद 10वें ओवर में गेब्रिएल ने कायेस को एक बार फिर कंधा मारा. इसके बाद दोनों में बहस हुई.

वेस्टइंडीज के गेंदबाज को इसके बाद दो निगेटिव पॉइंट्स अंक मिले और मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया. दो निगेटिव पॉइंट्स होने के कारण गेब्रिएल के निगेटिव पॉइंट्स की संख्या पांच हो गई और इसी कारण उन पर आईसीसी ने एक टेस्ट मैच का बैन लगाया है.

आईसीसी ने उन्हें अपनी आचार संहिता के आर्टिकल 2.12 के उल्लंघन का दोषी पाया है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मैच में खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, मैच रेफरी और अन्य के साथ शारीरिक विवाद करना शामिल है.

आईसीसी ने अपने बयान में कहा है कि गेब्रिएल ने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी डेविड बून द्वारा दी गई सजा को कबूल कर लिया है इसलिए कोई औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. उनके ऊपर यह आरोप मैदानी अंपायर अलीम दार, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रूचिरा पालियागुरुगे और मासुदुर रहमान ने लगाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget