एक्सप्लोरर

क्रिकेटरों से लेकर कई महान हस्तियों ने शेन वॉर्न के निधन पर जताया दुख, कहा- 'बहुत जल्दी चले गए दोस्त'

शेन वॉर्न के आकस्मिक निधन पर क्रिकेट जगत ही नहीं अन्य खेलों के खिलाड़ियों और अपने क्षेत्रों की लोकप्रिय हस्तियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

शेन वॉर्न के आकस्मिक निधन पर क्रिकेट जगत ही नहीं अन्य खेलों के खिलाड़ियों और अपने क्षेत्रों की लोकप्रिय हस्तियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन से लेकर हॉलीवुड अभिनेता रसेल क्रो और ह्यू जैकमैन तक ने इस महान स्पिनर को श्रद्धांजलि दी जिनका शुक्रवार को निधन हो गया था.

वॉर्न की टीम के साथियों ने इस दिग्गज क्रिकेटर के साथ बिताये गये दिनों को याद किया. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. मैं उनसे पहली बार अकादमी में तब मिला था जब मैं 15 साल का था. उन्होंने मुझे मेरा उपनाम दिया. हम एक दशक से अधिक समय तक टीम के साथी रहे. हमने सभी उतार-चढ़ाव एक साथ देखे. अलविदा किंग. कीथ, ब्रिजेट, जेसन, ब्रुक, जैक्सन और समर के प्रति मेरी संवेदना है.’’

ग्लेन मैकग्रा ने कहा, ‘‘मैंने सोचा था कि उसके साथ कुछ भी नहीं हो सकता है. अधिकतर लोग 20 की उम्र के आसपास जैसी जिंदगी जीते हैं वह उनसे बेहतर जीवन जी रहा था.’’ ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कहा, "उनका जीवन उथल-पुथल भरा रहा है, लेकिन उन्होंने खुलकर जीवन जिया.’’

अपने जमाने के महानतम खिलाड़ी के निधन का कई अन्य की तरह ब्रायन लारा और विवियन रिचर्ड्स को भी विश्वास नहीं हो रहा है. लारा ने कहा, ‘‘ दिल टूट गया. मैं स्तब्ध हूं. मैं सचमुच नहीं जानता कि इस स्थिति से कैसे आगे बढ़ा जाए. मेरा दोस्त चला गया है. हमने अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है. मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है. श्रद्धांजलि वॉर्न. आपको हमेशा याद किया जाएगा.’’

रिचर्ड्स ने ट्विटर पर लिखा, "अविश्वसनीय. मैं अंदर तक हिल गया हूं. यह सच नहीं हो सकता. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे. मैं अभी जो महसूस कर रहा हूं उसका वर्णन करने के लिये मेरे पास शब्द नहीं हैं. क्रिकेट के लिये यह बहुत बड़ी क्षति है.’’

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा, ‘‘शेन अब तक के सबसे महान क्रिकेटर थे, लेकिन इससे भी अधिक उनके अंदाज ने हर ड्रेसिंग रूम, कमेंट्री बॉक्स, बार, गोल्फ क्लब और दोस्तों के ग्रुप में चार चांद लगाये.’’

इंग्लैंड के दिग्गज आलराउंडर इयान बॉथम ने कहा, ‘‘मैंने खेल के मैदान पर और उससे बाहर एक प्यारा दोस्त खो दिया है. वह सर्वश्रेष्ठ में से एक था.’’

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कहा, ‘‘हमारे खेल के दो दिग्गजों ने हमें बहुत जल्द छोड़ दिया है. मेरे पास शब्द नहीं हैं. (रॉडनी) मार्श और वॉर्न परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.’’

ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व प्रधान मंत्री केविन रुड और ब्रिटेन के वर्तमान प्रधानमंत्री जॉनसन ने भी इस दिग्गज को श्रद्धांजलि दी. रुड ने लिखा, "जीवन से भी बड़ा. एक जीवंत किंवदंती. बहुत जल्दी चला गया. क्रिकेट और देश दोनों का यह बहुत बड़ा नुकसान है. देश उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है.’’

यह भी पढ़ें : Watch: 'रॉकस्टार' जडेजा ने जड़ा शतक, मैदान पर फिर से दिखा तलवारबाजी स्टाइल में जश्न

IND vs SL: ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ मोहाली टेस्ट में यह खास रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget