एक्सप्लोरर

आग प्रभावितों की मदद के लिए अपनी बैगी ग्रीन नीलाम करेंगे वार्न

नीलामी साइट के अनुसार, जुटाए गए सभी फंड की राशि को ऑस्ट्रेलियन रेड क्रॉस आपदा राहत पुर्नवास फंड को दिया जाएगा.

दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भयानक आग पीड़ितों की मदद के लिए फंड जुटाएंगे और इसके लिए उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम की बैगी ग्रीन टोरी नीलाम करने का फैसला किया है. वार्न ने इस हरे रंग की बैगी कैप को अपने टेस्ट करियर के दौरान पूरे 145 टेस्ट मैचों में पहना था. वार्न ने इसकी घोषणा सोमवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच समाप्त हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान की. आस्ट्रेलिया ने इस मैच में न्यूजीलैंड को 279 रनों से करारी शिकस्त दी. नीलामी साइट के अनुसार, जुटाए गए सभी फंड की राशि को ऑस्ट्रेलियन रेड क्रॉस आपदा राहत पुर्नवास फंड को दिया जाएगा. वार्न ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, "जंगलों में लगी भयावह आग ने हम सबको सभी तरह से झकझोर कर रख दिया है. इस आग की वजह से कई जिंदगियां चली गईं, घर जलकर खाक हो गए और 50 करोड़ से ज्यादा जानवर भी मारे गए. हम दैनिक आधार पर पीड़ितों की मदद करने और अपना योगदान देने के तरीके खोज रहे है और इसी वजह से मैंने अपनी प्यारी 'बैगी ग्रीन कैप' को नीलाम करने का फैसला किया है." वार्न के इस फैसले की उनके पूर्व टीम साथी डैरेन लेहमन और जेसन गिलेस्पी ने काफी तारीफ की है. क्रिकेटरों के अलावा कई टेनिस खिलाड़ियों ने भी आस्ट्रेलिया बुशफायर रिलीफ फंड के लिए अपनी ओर से दान देने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी जंगल इन दिनों भीषण आग की चपेट में हैं. आग की वजह से करीब 23 हजार वर्गमील के इलाके में मौजूद पेड़ जल चुके हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज; सचिन तेंदुलकर नंबर-1; जानें विराट का नंबर
ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज; सचिन तेंदुलकर नंबर-1; जानें विराट का नंबर

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget