एक्सप्लोरर

IND vs BAN: 'क्या बारिश के बाद आप खेलना नहीं चाहते थे?' रिपोर्टर के सवालों पर बांग्लादेश के कप्तान ने दिए दिलचस्प जवाब

T20 WC 2022: टीम इंडिया के खिलाफ बुधवार रात को हुए मुकाबले में बांग्लादेश को 5 रन से रोमांचक हार मिली. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब अल हसन और एक रिपोर्टर के बीच दिलचस्प बातचीत देखी गई.

Shakib Al Hasan: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) में बुधवार रात को हुए भारत-बांग्लादेश (IND vs BAN) मैच में जब बारिश के बाद दोबारा खेल शुरू करने की बारी आई तो बाउंड्री लाइन पर एक दिलचस्प नजारा दिखाई दिया. यहां बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) अंपायर के साथ काफी देर तक बातचीत करते नजर आए. रोहित शर्मा भी इस चर्चा का हिस्सा थे. इस बातचीत को देखकर अनुमान लगाए जा रहे थे कि शाकिब मैदान गीला होने की वजह से खेलने के इच्छूक नहीं थे और वह अंपायर से इसी मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे. मैच के बाद जब शाकिब से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिए. रिपोर्टर और शाकिब के बीच सवाल-जवाब का मजेदार दौर चला.

रिपोर्टर के सवाल और शाकिब के जवाब

रिपोर्टर: क्या आप बारिश के बाद नहीं खेलने की कोशिश कर रहे थे?
शाकिब: क्या हमारे पास कोई विकल्प था?

रिपोर्टर: नहीं, क्या यही कारण था कि आप उन्हें मना रहे थे?
शाकिब: किसे मना रहा था?

रिपोर्टर: अंपायर और रोहित शर्मा
शाकिब: क्या मैं अंपायर को मनाने की काबिलियत रखता हूं?

रिपोर्टर: अच्छा तो फिर आप बांग्लादेश की नदियों के बारे में चर्चा कर रहे थे? क्या आप थोड़ा एक्सप्लेन कर सकते हैं?
शाकिब: ठीक है, अब आपने एकदम सही सवाल किया है. अंपायर ने दोनों कप्तानों को बुलाया, टारगेट, बचे हुए ओवर और खेलने के नियम बताए.

रिपोर्टर: क्या बस यही बातचीत हुई? और आपने स्वीकार कर लिया?
शाकिब: जी हां

रिपोर्टर: बहुत अच्छे, धन्यवाद.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

मैच शुरू नहीं होता तो बांग्ला टीम को मिलती जीत 
इस वीडियो को देखने पर आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है कि शाकिब मैदान के गीले होने की वजह से खेलना नहीं चाहते थे. वह आउट फील्ड को गीला देखकर ही अंपायर के पास पहुंचे थे. जिस समय यह चर्चा हो रही थी, तब बांग्लादेश की मैच पर पकड़ मजबूत थी. अगर मैच नहीं खेला जाता तो बांग्ला टीम डकवर्थ-लुईस नियम से 17 रन से विजय घोषित कर दी जाती.

लिट्टन दास का पैर फिसला
वैसे, बांग्ला टीम को यहां थोड़ा नुकसान भी झेलना पड़ा. पिच गीली होने के चलते ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे लिट्टन दास रन लेने के दौरान थोड़े फिसले और आउट हो गए. इसके बाद बांग्ला टीम के बल्लेबाजों ने बैक टू बैक विकेट गंवाए. आउटफिल्ड थोड़ी गीली होने की वजह से बांग्ला बल्लेबाजों के शॉट भी बाउंड्री तक नहीं पहुंच पा रहे थे. आखिर में बांग्लादेश यह मुकबला 5 रन से हार गई.

यह भी पढ़ें...

T20I Rankings: पाकिस्तानी दबदबा खत्म, सूर्यकुमार बने नंबर-1 बल्लेबाज; विराट कोहली भी टॉप-10 में

T20 World Cup 2022: गौतम गंभीर के बयान पर शाहीद अफरीदी का पलटवार, बोले- 'वो भी तो घर जाएंगे ना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget