एक्सप्लोरर

शाकिब अल हसन ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस बेवकूफी की वजह से लगा बैन

शाकिब अल हसन वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में थे. लेकिन एक गलती ने उन्हें दो साल के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर कर दिया है.

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन पर आईसीसी एंटी करप्शन कोड ब्रेक करने की वजह से दो साल का बैन लगा हुआ. पिछले साल बैन लगने के बाद स्टार ऑलराउंडर ने पहली बार मामले पर चुप्पी तोड़ी है. शाकिब ने कहा है उन्होंने फिक्सिंग के लिए अप्रोच करने वाले बुकी को हल्के में लिया और आज उन्हें उसी बात का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

शाकिब को पिछले साल अक्टूबर में एंटी करप्शन कोड ब्रेक करने के लिए दो साल के लिए सभी तरह की क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया. शाकिब ने क्रिकबज से कहा, ''मैंने सारी बात को हल्के में लिया. मैं जब एंटी करप्शन टीम के मेंबर से मिला तो मैंने बताया और वह सब जानते थे.''

शाकिब ने कहा कि उन पर 10 साल का बैन लग सकता था. उन्होंने कहा, ''मेरे पास जो भी सबूत थे, वो मैंने दिए. वो सब जानते थे. ईमानदारी से बताऊं तो यही एक वजह ही कि मेरा बैन कम है, वरना मुझ पर 5 से 10 साल का बैन लग सकता था.''

शाकिब ने मानी गलती

शाकिब ने माना कि उन्होंने वेबकूफी की. स्टार ऑलराडंर ने कहा, ''मैंने बेहद बेवकूफी भरी गलती खी. मेरे पास इंटरनेशनल क्रिकेट का लंबा अनुभव है. मैंने इतने मैच खेले हैं. मैंने आईसीसी एंटी करप्शन कोड ऑफ कंडक्ट की क्लास लगाई है. मुझे मामले की जानकारी ना देने वाला फैसला नहीं लेना चाहिए था.''

शाकिब ने दूसरे खिलाड़ियों को सलाह दी है कि उन्हें इस बात को हल्के में नहीं लेना चाहिए. उन्होंने कहा, ''मुझे इस बात का पछतावा है. किसी को भी बुकी से मिलने वाले मैसेज और कॉल को हल्के में नहीं लेना चाहिए. इस बात की जानकारी तुरंत आईसीसी को देनी चाहिए. मैंने एक सीख ली है.''

शाकिब बैन से पहले शानदार फॉर्म में चल रहे थे. शाकिब अल हसन ने पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में 606 रन बनाए थे.

आईसीसी की बैठक में चेयमैन का नॉमिनेशन होगा मुख्य एजेंडा, गांगुली की दावेदारी इसलिए है बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget