एक्सप्लोरर

गंभीर के मनोचिकित्सक वाले बयान पर अफरीदी का पलटवार, कहा- उन्हें इलाज की जरूरत, पाकिस्तान आएं

शाहिद अफरीदी ने रविवार को कराची में अपनी किताब के अनावरण के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि गौतम गंभीर को कुछ समस्याएं हो सकती हैं. मैं अस्पतालों के साथ काम कर रहा हूं और मैं यहां उसका बहुत अच्छा इलाज करा सकता हूं."

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर के बीच जुबानी जंग शुरु हो चुकी है. अफरीदी ने अपनी आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ में गंभीर के एटिट्यूड को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद से ये विवाद उठ खड़ा हुआ है. पहले गंभीर ने अफरीदी को जवाब देते हुए कहा था कि मैं तुम्हें मनोचिकित्सक के पास ले जाऊंगा और अब अफरीदी ने उनके मनोचितित्सक वाले बयान पर जवाब दिया है. अफरीदी ने रविवार को कराची में अपनी किताब के अनावरण के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि गौतम गंभीर को कुछ समस्याएं हो सकती हैं. मैं अस्पतालों के साथ काम कर रहा हूं और मैं यहां उसका बहुत अच्छा इलाज करा सकता हूं." पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने गंभीर को वीजा दिलाने की पेशकश भी की. अफरीदी ने कहा, "भारत सरकार आम तौर पर हमारे लोगों को वीजा नहीं देती है, लेकिन मैं भारत से आने वाले हर किसी का पाकिस्तान में स्वागत करूंगा. हमारे लोगों और हमारी सरकार ने हमेशा भारतीयों का स्वागत किया है और गौतम के लिए मैं खुद वीजा की व्यवस्था करूंगा ताकि उसका इलाज यहां हो सके." अफरीदी ने किताब में क्या लिखा हैं? शाहिद अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर के साथ हुए विवाद के बारे में लिखा. उन्होंने गंभीर की आलोचना करते हुए कहा कि उनका अपना कोई व्यक्तित्व नहीं है और उनमें बहुत ज्यादा एटिट्यूड है. अफरीदी ने अपनी किताब में लिखा, "कुछ प्रतिस्पर्धा पर्सनल होती हैं, तो कुछ प्रोफेशनल. गंभीर का मामला दिलचस्प है. उनमें एटिट्यूड की समस्या है. गंभीर का कोई व्यक्तित्व नहीं है और क्रिकेट के खेल में उनका कोई चरित्र भी नहीं है. उनके पास कोई बड़ा रिकॉर्ड नहीं है, बस एटिट्यूड है." अफरीदी ने लिखा, "कराची में हम ऐसे लोगों को सरयाल (जो हमेशा गुस्से में रहे) कहते हैं. मुझे खुश और सकारात्मक लोग पसंद हैं, यह मायने नहीं रखता कि आप कितने आक्रामक सह प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन आपको सकारात्मक होना चाहिए और गंभीर ऐसे नहीं थे." गंभीर ने दिया था ये जवाब राजनीति में उतर चुके गौतम गंभीर ने भी अफरीदी को शनिवार को जोरदार जवाब दिया था. गंभीर ने कहा, "शाहिद अफरीदी तुम बहुत मजाकिया हो. वैसे हम अभी भी पाकिस्तान के लोगों को इलाज कराने के लिए भारत का वीजा दे रहे हैं. मैं तुम्हें खुद मनोचिकित्सक के पास ले जाऊंगा." आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी अपनी आत्मकथा 'गेम चैंजर' को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: भारत को मिली दूसरी सफलता, 2 विकेट गिरने से श्रीलंका बैकफुट पर
LIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, 2 विकेट गिरने से श्रीलंका बैकफुट पर
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget