एक्सप्लोरर

PAK vs NZ: अफरीदी का एक और बड़ा फैसला, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए तीन अंडर-19 प्लेयर्स को पाक टीम में जोड़ा

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नई मैनजमेंट कमिटी ने शाहिद अफरीदी को राष्ट्रीय टीम के चयन की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की टेस्ट स्क्वाड में 6 खिलाड़ी जोड़े हैं.

Pakistan Test Squad: पाकिस्तान की राष्ट्रीय पुरुष टीम के चयन के लिए हाल ही में गठित की गई अंतरिम सिलेक्शन कमिटी ने एक और बड़ा फैसला लिया है. शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की लीडरशिप वाली इस कमिटी ने पाकिस्तान में खेली जा रही न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए तीन अंडर-19 प्लेयर्स को अपनी टेस्ट स्क्वाड से जोड़ा है. दो दिन पहले ही इस सिलेक्शन कमिटी ने मीर हमजा, साजिद खान और शाहनवाज दहानी को पाकिस्तान टेस्ट टीम में शामिल किया था.

पाकिस्तान की स्क्वाड में मुल्तान के अराफत मिन्हास, डेरा मुराद जमाली के बासित अली और फैसलाबाद के एम जीशान को जोड़ा गया है. शाहिद अफरीदी का कहना है कि उनकी कमिटी ने ये चयन भविष्य को देखते हुए लिए हैं. अफरीदी का कहना है कि इन अंडर-19 प्लेयर्स को एक्सोज़र और अनुभव की जरूरत है.

टेस्ट स्क्वाड का रिव्यू करने के लिए बनाई गई थी अंतरिम सिलेक्शन कमिटी
पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव का दौर जारी है. इस क्रम में पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए चुनी गई नई मैनेजमेंट कमिटी ने शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान की राष्ट्रीय पुरुष टीम की चयन समिति का अंतरिम अध्यक्ष बनाया है. उनसे साथ चयन समिति की पैनल में अब्दुल रज्जाक और राउ इफ्तिखार अंजूम को जगह दी गई है.

तीन सदस्यीय यह चयन समिति तत्काल प्रभाव से इसलिए बनाई गई थी ताकि आगामी न्यूजीलैंड सीरीज के लिए घोषित हुई पाकिस्तानी स्क्वाड का रिव्यू कर सके. दरअसल, मोहम्मद वसीम की अध्यक्षता वाली चयन समिती ने बर्खास्त होने से पहले न्यूजीलैंड के दौरे के लिए पाकिस्तान की टेस्ट स्क्वाड का एलान कर दिया था. अब शाहीद अफरीदी के नेतृत्व में नई अंतरिम चयन समिति पाकिस्तान की टेस्ट स्क्वाड का रिव्यू कर जरूरी फैसले लिए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट में पिछले हफ्ते हुए बड़े उलटफेर
पाकिस्तान क्रिकेट में इस हफ्ते में बड़े बदलाव हुए हैं. रमीज़ राजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन पद से हटाए जा चुके हैं और सिलेक्शन कमिटी भी बर्खास्त की जा चुकी है. फिलहाल नजम सेठी को अगले चार महीनों के लिए पाकिस्तान के क्रिकेट अफेयर्स देखने वाली मैनजमेंट कमिटी का इंचार्ज बनाया गया है. वह 14 सदस्यीय कमिटी की मदद से पाकिस्तान के क्रिकेट मामलों को देखेंगे. पिछले गुरुवार को ही उन्होंने अपना पद संभाला है. उन्होंने ही शाहिद अफरीदी की अध्यक्षता वाली नई चयन समिति को गठित किया है.

यह भी पढ़ें...

IPL 2023 Auction: पिछले 20 टी20 मैचों में बल्लेबाजी औसत 11 से भी कम, फिर भी 16 करोड़ में क्यों बिके निकोलस पूरन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget