एक्सप्लोरर

2025 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं ये 7 गेंदबाज, दमदार बॉलर्स की लिस्ट में 3 भारतीय

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होनी है. इससे पहले नजर डालते हैं उन 7 गेंदबाजों पर, जो इस बार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं. इस लिस्ट में तीन भारतीय बॉलर शामिल हैं.

एशिया कप 2025 अब ज्यादा दूर नहीं है और इस बार भी फैंस की निगाहें सिर्फ बल्लेबाजों पर नहीं, बल्कि गेंदबाजों पर भी टिकी होंगी. माना जाता है कि टी20 क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल है, लेकिन मैच में असली फर्क गेंदबाज ही लाते हैं. गेंदबाज द्वारा सही समय पर विकेट लेने से मैच का रुख ही पलट जाता है. आइए ऐसे ही 7 गेंदबाज पर नजर डालते हैं, जो अपनी गेंदबाजी से तो मैच पर फर्क डालेंगे ही, साथ ही टूर्नामेंट के हाइएस्ट विकेट-टेकर भी बनकर उभर सकते हैं.

2025 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं ये 7 गेंदबाज

  • जसप्रीत बुमराह 

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन डेथ बॉलर माने जाते हैं. बुमराह अपनी यॉर्कर और धीमी गेंद से किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं. बुमराह साथ ही नईं गेंद से भी स्विंग कराकर बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरने का दम रखते हैं.

  • वरुण चक्रवर्ती 

भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को किसी भी बल्लेबाजों के लिए पढ़ना इतना आसान नहीं है. दुबई की पिच पर वरुण का रोल बेहद अहम हो जाता है. वरुण ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान दुबई के ही पिच पर शानदार गेंदबाजी की थी.

  • अर्शदीप सिंह 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की खासियत है नई गेंद से स्विंग कराकर वो बल्लेबाजों को खूब परेशान करते हैं. अर्शदीप नईं गेंद के साथ-साथ डेथ ओवर में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं.

  • शाहीन शाह अफरीदी

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अपनी तेज रफ्तार और खतरनाक इनस्विंग यॉर्कर के लिए मशहूर हैं. शाहीन शुरुआती ओवरों में विरोधी टीम को स्विंग की मदद से हिलाकर रख सकते हैं.

  • राशिद खान

अफगानिस्तान के कप्तान दुनिया के नंबर-वन टी20 स्पिनर में शुमार हैं. उनकी लेग स्पिन और गूगली बल्लेबाजों के लिए हमेशा सिरदर्द बनी रहती है. राशिद को पढ़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है. वहीं राशिद को दुबई की पिच पर मदद भी मिल सकती है.

  • मुस्ताफिजुर रहमान

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अपने कटर्स और स्लोवर बॉल के लिए मशहूर हैं. मुस्ताफिजुर ने अपनी धीमी गेंदों और ऑफ कटर पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों को फंसाया है. एशिया कप में भी वो यही करते हुए दिख सकते हैं.

  • वानिंदु हसारंगा 

श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा की फिरकी में भी कई बड़े-बड़े बल्लेबाज फंसे हैं. हसारंगा की स्पिन गेंदबाजी को समझना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा. हालांकि, श्रीलंका ने अभी एशिया कप के लिए अपनी टीम का एलान नहीं किया है.

यह भी पढ़ें-

दुनिया की इन 3 बड़ी लीग में खेल सकते हैं रविचंद्रन अश्विन, इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद IPL से लिया संन्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget