एक्सप्लोरर

सरफराज बने पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान

 


 


 


सरफराज बने पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान

लाहौर: पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम के कप्तान अजहर अली द्वारा गुरुवार को इस्तीफे के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज खान को टीम का नया कप्तान बनाया गया है. सरफराज पाकिस्तान की टी-20 टीम के पहले से कप्तान हैं.


 


अजहर अली ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान को इस बात की सूचना दी कि वह कप्तानी छोड़ रहे हैं, जिसके बाद सरफराज को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया.


 


पाकिस्तान के अखबर द डॉन ने अपनी वेबसाइट पर शहरयार के हवाले से लिखा है, "अजहर ने मुझसे कहा कि वह कप्तानी छोड़ना चाहते हैं. इसके बाद मैंने मुख्य कोच मिकी ऑर्थर, मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों से बात की और सभी की आम सहमति से सरफराज को कप्तान नियुक्त किया गया."


 


शहरयार ने कहा, "मिस्बाह ने भी उनसे बात की है और कहा है कि वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाद टेस्ट कप्तान बने रहने के बारे में फैसला करेंगे."


 


शहरयार ने साफ कर दिया कि टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान का चयन देश का क्रिकेट बोर्ड ही तय करेगा.


 


अजहर पाकिस्तान के अगले एकदिवसीय में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि आस्ट्रेलिया में हुई श्रृंखला में धीमी ओवर गति के कारण उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा है.


 


अजहर की कप्तानी में पाकिस्तान एकदिवसीय टीम की आईसीसी की सूची में अब तक की अपनी सबसे निचली रैंकिंग, नौवें स्थान पर है और उस पर 2019 में होने वाले विश्व कप में सीधे क्वालीफाई न कर पाने का खतरा मंडरा रहा है.


 


अजहर ने 10 एकदिवसीय द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में टीम की कप्तानी की है जिसमें से पांच में ही उन्हें जीत मिली है. इन पांच श्रृंखलाओं में से दो जिम्बाब्वे, एक आयरलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ थीं. उनकी कप्तानी में पकिस्तान ने 12 मैच जीते और 18 मैच हारे. 


 


पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने अजहर अली के राष्ट्रीय वनडे टीम के कप्तान और टेस्ट टीम के उप कप्तान पद से इस्तीफा देने के फैसले का समर्थन किया है. इंजमाम अभी दुबई में हैं. उन्होंने मीडिया से कहा कि यह अच्छा है कि वनडे टीम की कप्तानी का मसला सुलझ गया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं बोर्ड के सरफराज अहमद को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त करने के फैसले का समर्थन करता हूं. ’’ पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक अजहर के पीसीबी चेयरमैन से मिलने और वनडे टीम के कप्तान और टेस्ट टीम के उप कप्तान पद से इस्तीफा देने के समय से हैरान हैं क्योंकि यह फैसला उन्होंने उस दिन किया जबकि दुबई में पाकिस्तान सुपर लीग के दूसरे चरण को लांच किया गया.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget