एक्सप्लोरर

Pritivi Shaw and Sapna Gill: सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ दर्ज करवाया केस, IPL के बीच मुश्किल में फंसा दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी

Pritivi Shaw Controversy: पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया गर्ल सपना गिल के बीच रोड पर हुई हाथापाई का मामला अब कोर्ट जा पहुंचा है. कोर्ट ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ अपराधिक शिकायत दर्ज भी कर ली है.

Pritivi Shaw: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है. दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी और उनके दोस्त के खिलाफ  सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर सपना गिल द्वारा आईपीसी की धारा  354, 509, 324 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद अब अंधेरी मजिस्ट्रेट 66 कोर्ट के सामने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव के खिलाफ आपराधिक शिकायत भी दर्ज कर ली गई है. 

सपना गिल ने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त के खिलाफ बैट से मारने और छेड़छाड़ समेत कई मामलों में शिकायत दर्ज कराई है. इतना ही नहीं, सपना ने इन मामलों को दर्ज कराते हुए सरकारी अस्पताल का एक मेडिकल सर्टिफिकेट भी दिया है, जिसमें उनके साथ यौन शोषण का जिक्र किया गया है.

इसके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल ने एक और शिकायत दर्ज कराई है, जो सतीश कवंरकर और भगवत गरांदे के खिलाफ है. सतीश कवंरकर और भगवत गरांदे एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के ऑफिसर्स हैं. सपना ने इन दोनों खिलाफ अपनी ड्यूटी के दौरान ईमानदारी से काम नहीं करने का आरोप लगाया है. इन दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 166 ए के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है. आपको बता दें कि सपना गिल की ओर से पैरवी करने वाले एडवोकेट का नाम ली काशिफ खान है.

पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ी

आपको बता दें कि कुछ हफ्तों पहले भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सपना गिल को मुंबई की सड़कों पर हाथापाई करते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हुआ था. सपना ने एबीपी से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान कहा था कि, पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी. अब कोर्ट में इन दोनों मामले की सुनवाई 17 अप्रैल को की जाएगी, जिसमें देखना होगा कि पृथ्वी शॉ के पक्ष से क्या दलील दी जाती है, और कोर्ट पृथ्वी शॉ को क्या कहती है.

पृथ्वी शॉ इस वक्त आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं. इस साल के आईपीएल सीजन में पृथ्वी शॉ का फॉर्म अच्छा नहीं है. अब तक उन्हें पहले दोनों मैचों में खेलने का मौका मिला है, लेकिन वह एक मैच में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं. लिहाजा, आजकल पृथ्वी शॉ के लिए मैदान के अंदर और बाहर दोनों तरफ बुरा माहौल चल रहा है.

यह भी पढ़ें: IPL 2023: किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल मार्श की लव स्टोरी, मंगेतर की तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget