एक्सप्लोरर

क्रिकेट की वापसी को लग सकता है झटका, प्रैक्टिस मैच में ही स्टार ऑलराउंडर में दिखे कोरोना के लक्षण

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं. सैम कुर्रन इस मैच का हिस्सा थे, लेकिन अब उन्हें आइसोलेशन में भेजा गया.

इंग्लैंड में चार महीने के बाद प्रैक्टिस मैच के जरिए क्रिकेट की वापसी हुई है. महामारी के खतरे के बीच खेले जा रहे इस प्रैक्टिस मैच में सैम कुर्रन में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे हैं. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि सैम कुर्रन को आइसोलेशन में भेज दिया गया और वह इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगे. कोरोना वायरस की जांच के लिए कुर्रन का सैंपल लिया गया है.

प्रैक्टिस मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद सैम कुर्रन को डायरिया हुआ. इसे देखते हुए उन्हें तुरंत आइसोलेशन में भेज दिया गया. ईसीबी ने कहा, ''कुर्रन पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. लेकिन वह अब मैच में हिस्सा नहीं लेंगे.''

बता दें कि बटलर और स्टोक्स की टीमों के बीच में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए बटलर की टीम ने 5 विकेट खोकर 287 रन पर पारी समाप्ति की घोषणा कर दी थी. सैम कुर्रन पहली पारी में 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, उसी वक्त पारी समाप्ति की घोषणा की गई.

पहले सभी कोरोना रिपोर्ट आई थी नेगेटिव

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि सैम कुर्रन का कोरोना वायरस टेस्ट करवाया गया है. इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पिछले कुछ दिनों में खिलाड़ियों और स्टाफ के 700 से ज्यादा टेस्ट करवाने की जानकारी दी थी. बोर्ड ने बताया था कि सभी टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 8 जुलाई से पहले टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है. इस मैच से ही चार महीने के ब्रेक के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होगी. इससे पहले 13 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट मैच खेला गया था.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में इंग्लैंड की टीम अपने रेगुलर कप्तान जोए रूट के बिना ही मैदान पर उतरेगी. रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से मैच में हिस्सा नहीं लेंगे. रूट की जगह स्टोक्स को इंग्लैंड टीम की कमान सौंपी गई है.

नस्लवाद के विरोध में खड़ी हुई इंग्लैंड क्रिकेट टीम, ड्रेस पर दिखाई देगा ब्लैक लाइव्स मैटर का लोगो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget