एक्सप्लोरर

निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अहम मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया: सचिन तेंदुलकर

निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अहम मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया: सचिन तेंदुलकर

मुंबई: सचिन तेंदुलकर ने अहम लम्हों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों की तारीफ की जिनका मानना है कि टीम के सफल घरेलू सत्र में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


भारत ने न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट को मिलाकर कुल 13 टेस्ट खेले जिसमें से 10 में जीत दर्ज की.


तेंदुलकर ने कहा,‘‘हमारी टीम के लिए सत्र बेजोड़ रहा. चुनौतीपूर्ण लम्हें आए जब मुझे लगता है कि हमारे सातवें, आठवें, नौवें नंबर के बल्लेबाजों ने बड़ा योगदान दिया. ये महत्वपूर्ण लम्हें थे जहां से टेस्ट मैच किसी भी तरफ जा सकता था लेकिन आपने मैच :विरोधी टीम से: दूर कर दिया.’’ 


इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा,‘‘जब किसी टीम का मजबूत पक्ष यह होता है कि उसके गेंदबाज आपके लिए महत्वपूर्ण रन जुटा सकते हैं, विकेटकीपर आपके लिए शतक जड़ सकता है तो आप मजबूत टीम बन जाते हो.’’ तेंदुलकर ने कल देर रात यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘इसलिए बेशक पहले छह बल्लेबाज और सात, आठ, नौ नंबर के खिलाड़ी भी योगदान देते हैं.’’


विकेटीकपर रिद्धिमान साहा ने सत्र में तीन शतक जड़े और तेंदुलकर ने उनकी उपलब्धि को ‘शानदार’ करार दिया. उन्होंने कहा,‘‘इन खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण लम्हों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, जो टेस्ट मैच और कभी कभी श्रृंखला का नतीजा तय कर सकते हैं. मुझे लगता है कि यह अंतर था और आप इसे देख सकते हैं.’’ 


तेंदुलकर ने कहा,‘‘जब दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर चल रही होती है और एक टीम अचानक आगे बढ़ जाती है तो आप अंतर देख सकते हैं और ऐसा ही हुआ.’’ 


भारत ने घरेलू सत्र की शुरूआत न्यूजीलैंड का 3-0 से क्लीनस्वीप करके की और फिर पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड को 4-0 से हराया. टीम ने इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट जीता और फिर पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आस्ट्रेलिया को चार टेस्ट की श्रृंखला में 2-1 से हराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget