एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2022: सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा और टीम इंडिया का किया बचाव, ट्वीट कर लिखी ये बात

Sachin Tendulkar: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा कि जिस तरह सिक्के के 2 पहलू होते हैं, उसी तरह जिंदगी के भी दो पहलू होते हैं.

T20 World Cup 2022: गुरूवार को एडिलेड ओवल ग्राउंड पर इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया. वहीं, इस हार के बाद भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गई. दरअसल, भारतीय टीम की हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी समेत बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. वीरेन्द्र सहवाग जैसे पूर्व भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठा चुके हैं. अब पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम की हार पर बड़ा बयान दिया है.

'सिक्के की तरह जिंदगी के भी दो पहलू होते हैं...'

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय टीम का बचाव किया है. दरअसल, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि जिस तरह सिक्के के 2 पहलू होते हैं, उसी तरह जिंदगी के भी दो पहलू होते हैं. उन्होंने आगे लिखा कि जिस तरह हम अपनी टीम की जीत पर खुशियां मनाते हैं, उसी तरह हार को भी स्वीकार करना चाहिए. दरअसल, सचिन तेंदुलकर का यह ट्वीट उस वक्त आया है, जब रोहित शर्मा की कप्तानी पर फैंस समेत पूर्व क्रिकेटर लगातार सवाल उठा रहे हैं.

इंग्लैंड ने तोड़ा टीम इंडिया का सपना

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए. भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतकीय पारी खेली. इस तरह इंग्लैंड को जीत के लिए 169 रनों की दरकार थी. इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup 2022: T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली समेत इन बल्लेबाजो का रहा है दबदबा, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget