दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी किया हीरो अभिनंदन का स्वागत
क्रिकेट जगत के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी विंग कमांडरृ अभिनंदन की वापसी पर खुशी जताई है.

जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान भारत आ चुके हैं. अभिनंदन इस्लामाबाद से लाहौर होते हुए अटारी वाघा बार्डर पर पहुंचे हैं. देश भर में उनकी वापसी से खुशी की लहर दौड़ गई है. खुद विंग कमांडर अभिनंदन ने वतन वापसी के साथ ही कहा कि उन्हें वतन आकर अच्छा लग रहा है.
इस मौके पर देशभर में खुशी की लहर है, वहीं क्रिकेट जगत के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी विंग कमांडरृ अभिनंदन की वापसी पर खुशी जताई है. सचिन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'एक हीरो चार अक्षरों से कहीं बड़ा होता है. वो अपने साहस, निस्वार्थता और दृढ़ता के साथ हमें सिखाता है कि हमें किस तरह से खुद में विश्वास रखना चाहिए.'
A hero is more than just four letters. Through his courage, selflessness and perseverance, OUR HERO teaches us to have faith in ourselves.#WelcomeHomeAbhinandan
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 1, 2019
Jai Hind 🇮🇳
इस ट्वीट के साथ सचिन ने हैशटेग #WelcomeHomeAbhinandan भी लिखा. वहीं अपनी बात जय हिंद के साथ खत्म की.
अभिनंदन को रिसीव करने के लिए वाघा बॉर्डर पर कई अधिकारी पहुंचे, सेना की 4 गाड़ियां भी वाघा बॉर्डर पर पहुंची. जिसके बाद पाकिस्तान के आधिकारियों ने सभी कागज़ी कार्रवाई पूरी कर उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया.
पहली तस्वीर में अभिनंदन के चेहरे पर मुस्कान और शारीरिक रूप से फिट नज़र आ रहे हैं. हालांकि अभी उनका मेडिकल होना बाकी है. क्योंकि उनके चेहरे पर कुछ चोट के निशान है. इस मौके पर अभिनंदन का परिवार भी वाघा बॉर्डर पर मौजूद रहा.
अभिनंदन पाकिस्तान से वापस आने के बाद अब पहले अमृतसर जाएंगे. इसके बाद वह वायुसेना के विमान से दिल्ली आएंगे.
भारतीय विंग कमांडर गलती से एलओसी पार कर गए थे. जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान ने अपने कब्ज़े में ले लिया था. इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बीते दिन एलान किया कि वो भारतीय पायलट अभिनंदन को आज रिहा कर रहे हैं.
Source: IOCL


















